बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित गरीबनाथ मंदिर में भगदड़, 25 लोग घायल
नई दिल्ली। बिहार के मुजफ्फरपुर में सावन के तीसरे सोमवार के दौरान आज सुबह गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक के दौरान भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 25 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलो में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। आपको बता दें कि सावन का तीसरा सोमवार होने की वजह से आज बड़ी संख्या में यहां श्रद्धालु इकट्ठा हुए थे, जिसकी वजह से यहां भगदड़ मच गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार यहां सावन माह में लाखों लोग आते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि इस बार बिहार सरकार ने सावन के महीने में भीड़ को नियंत्रित करने के बड़े दावे किए थे, लेकिन ये सारे दावे धरे रह गए। जिस तरह से आज गरीबनाथ मंदिर में यह हादसा हुआ है उसने नीतीश सरकार के दावों की पोल खोल दी है। मंदिर में हुई भगदड़ में घायल लोगों का मुखर्जी सेमिनरी स्थित मिनी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कावड़ियों से लगातार जलाभिषेक के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की जा रही थी। सुबह चार बजे तक कई बार भीड़ अनियंत्रित हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications