6 घंटे बाद बांद्रा पुलिस स्टेशन से बाहर निकलीं रिया चक्रवर्ती, सुबह 10 बजे फिर सवाल करेगी NCB
मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत मामले में NCB एक्शन में है। एक तरफ जहां ड्रग्स कनेक्शन की जांच में रिया और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती समेत सुशांत से जुड़े लोगों की जांच हो रही है। वहीं दूसरी तरफ रिया ने सुशांत की बहन प्रियंका के खिलाफ शिकायत बांद्रा पुलिस स्टेशन में दी है। सुशांत सिंह की बहन के खिलाफ शिकायत करने पहुंचीं रिया चक्रवर्ती बांद्रा थाने में 6 घंटे तक थीं और वो अभी-अभी थाने से बाहर निकली हैं।

आपको बता दें कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से पूछताछ के बाद शाम 7 बजे रिया बांद्रा थाने में अपना बयान दर्ज कराने पहुंची थीं। सुशांत की बहन के अलावा राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ भी रिया ने शिकायत दी है। मंगलवार को उन्हें एनसीबी ने 10 बजे फिर पूछताछ के लिए बुलाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया चक्रवर्ती को कल उनके भाई शोविक और सुशांत के कर्मचारी सैमुअल मिरांडा के सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी।
Recommended Video
एनसीबी सूत्रों के मुताबिक, रिया समेत तमाम आरोपियों से पूछताछ में कुछ नए नाम सामने आए हैं। एनसीबी उन नामों को फिर से पूछताछ करके वेरिफाई करेगी फिर सभी को समन करेगी। मंगलवार यानी कि आज एनसीबी रिया का आमना सामना शोविक, ड्रग्स पैडलर अनुज केशवानी और सैमुअल मिरांडा से करवाएगी। एजेंसी जांच के दौरान रिया, शोविक और सैमुअल मिरांडा पर सबसे ज्यादा फोकस कर रही है। रिया की पूछताछ पूरी होने के बाद जांच के दौरान जो नए नाम सामने आए हैं एनसीबी उनको एक-एक कर समन करेगी।
सुशांत के पिता के वकील ने कहा- रिया कर रही है साजिश
सुशांत सिंह के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा कि जबरदस्ती मुंबई पुलिस को केस में लाने की कोशिश रिया कर रही हैं। ये मामला सीबीआई के हाथ में है और मुंबई पुलिस इसमें कुछ करने का हक नहीं है। रिया का ऐसे शिकायत करना IPC के सेक्शन 182 का उल्लंघन है। अगर रिया की शिकायत को दर्ज किया गया तो सुशांत का परिवार इसपर एक्शन लेगा।
विकास सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सुशांत के परिवार के वकील की हैसियत से मैं मानता हूं कि रिया चक्रवर्ती को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। विकास सिंह ने रिया चक्रवर्ती की FIR को साजिश बताया है। विकास सिंह का कहना है कि इतने दिनों बाद मुंबई पुलिस को प्रियंका सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करना गलत है। ये मामले को अलग मोड़ देने की कोशिश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications