सुशांत के डॉक्टर के खिलाफ पिता ने दर्ज कराई शिकायत,लगाया ये आरोप
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह राजपूत ने मनोचिकित्सक रहीं सुसान वॉकर के खिलाफ मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से शिकायत की है। उन्होंने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से सुसान के खिलाफ शिकायत में कहा है कि सुजैन ने सुशांत सिंह राजपूत के मानसिक स्वास्थ्य की जानकारी सार्वजनिक की है। सुशांत के पिता ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर सुसान ने एमसीआई के नियमों का उल्लंघन किया है। बता दें कि सुजैन से गुरुवार को सीबीआई ने पूछताछ की थी, इस दौरान उन्होंने सुशांत के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी थी।

सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहन के खिलाफ केस दर्ज कराया है, जोकि पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि बांद्रा पुलिस स्टेशन रिया चक्रवर्ती का दूसरा घर है, पुलिस ने जो एफआईआर दर्ज की है वह पूरी तरह से गलत है, यह सीधे तौर पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना है। एफआईआर में तमाम धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है, जिससे लगता है कि रिया को खुश करने के लिए ऐसा किया गया है। सुशांत का परिवार इस एफआईआर के खिलाफ कोर्ट जाने पर विचार कर रहा है। विकास सिंह ने कहा कि हम निश्चित तौर पर सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे, हालांकि अभी यह तय नहीं किया गया है कि हम कोर्ट में एफआईआर को रद्द करने की मां करें या कोर्ट की अवमानना की।
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत मौत में मामले में जांच कर रही एनसीबी ने ड्रग्स कनेक्शन को लेकर रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार कर लिया है। रिया चक्रवर्ती पर ड्रग्स लेने समेत तमाम गंभीर आरोप थे जिस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो उनसे लगातार पूछताछ कर रहा था। रिया को गिरफ्तार करने से पहले उनका मेडिकल टेस्ट और कोरोना टेस्ट कराया गया जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले से जुड़े ड्रग्स केस में एनसीबी लगातार तीन दिन से पूछताछ कर रही थी। अरेस्ट मेमो तैयार हो जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया जाएगा। अभी कागजी कार्रवाई चल रही है और इसके बाद रिया का मेडिकल और कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक इसके बाद रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एनसीबी ने इसे पहले रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती और सुशांत के पूर्व मैनेजर सैमुअल मिरिंडा को गिरफ्तार किया था।












Click it and Unblock the Notifications