SSR Case: जानिए रिया चक्रवर्ती ने कैसे बिताए जेल के वो 28 दिन?
मुंबई। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस ( Sushant Singh Rajput) में मुख्य आरोपी फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) को कल बॉम्बे हाई कोर्ट ने सशर्त बेल दे दी है, पूरे 28 दिन बाद बुधवार को रिया जेल से बाहर आईं, उनको बेल मिलने के बाद उनके वकील सतीश मानशिंदे ने उन्हें लेकर मीडिया में बड़ा बयान दिया है। एनडीटीवी से बात करते हुए सतीश मानशिंदे ने रिया के उन 28 दिनों का जिक्र किया है, जो कि उन्होंने जेल में बिताए हैं।
Recommended Video

सतीश मानशिंदे ने कहा कि मैं लंबे अरसे बाद किसी क्लाइंट से मिलने जेल गया था, जहां जाकर मैंने पाया कि रिया काफी सकारात्मक हैं,वो अन्य कैदियों के साथ वैसे ही रह रही हैं, जैसे कि एक आम महिला को कैदियों के साथ रहना चाहिए, वह खुद के और जेल के कैदियों के लिए योग क्लासेज संचालित करती थीं, वहां ना उन्हें घर का खाना मिल रहा था और ना ही वो किसी सेलिब्रेटी की तरह रह सकती थीं लेकिन इन मुश्किल हालातों का रिया ने डटकर सामना किया।
'आर्मी ऑफिसर की लड़की ने युद्ध जैसे हालातों का सामना किया'
मानशिंदे ने कहा कि एक आर्मी ऑफिसर की लड़की होने के नाते उन्होंने युद्ध जैसे हालातों का सामना किया और अब वह किसी भी व्यक्ति का सामना करने के लिए तैयार हैं, रिया के पीछे जानबूझकर जांच एजेसिंया पड़ी हुई हैं, मुझे ऐसा लगता है कि सुशांत का परिवार, रिया से बदला लेना चाहता है, वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि रिया एक्टर सुशांत की प्रेमिका और लिवइनपार्टनर थी। मानशिंदे ने कहा कि रिया बहुत बहादुर और मजबूत हैं, वो बंगाली बाघिन हैं और देखिएगा कि वो अपने खिलाफ बोलने वाले सभी बेशर्म लोगों को मुंहतोड़ जवाब देंगी।
"ड्रग सिंडिकेट का सक्रिय सदस्य"
गौरतलब है कि 28 दिन तक जेल में रहने के बाद रिया चक्रवर्ती कल रिहा हुईं, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 9 सितंबर को ड्रग्स मामले में जांच के दौरान रिया को गिरफ्तार किया था,एनसीबी ने रिया पर "ड्रग सिंडिकेट का सक्रिय सदस्य" होने का आरोप लगाया था, जहां रिया को कल बेल मिली, वहीं दूसरी ओर रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती और सुशांत के घर में काम करने वाले अब्दुल बासित परिहार की जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications