SSR Case: ड्रग्स कनेक्शन पर रिया-सैमुअल के घर NCB की छापेमारी

मुंबई। Sushant Singh Rajput Death Case. सुशांत सिंह राजपूत के मौत मामले में CBI की जांच जारी है। सुशांत के जुड़े लोगों, उनके करीबियों से पूछताछ की जा रही है। सीबीआई सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रबर्ती और उसके परिवार के कई राउंड पूछताछ कर चुकी है। सुशांत मामले में CBI जांच का आज 15वां दिन है। वहीं ईडी और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(NCB) ने भी इस मामले में अपनी जांच को तेज कर दिया है। एनसीबी की टीम रिया चक्रवर्ती के घर पहुंच छापेमारी में जुट गई है। शुक्रवार सुबह ही रिया के घर NCB की टीम पहुंची।

Recommended Video

    Sushant Rajput Case: सुशांत केस में ड्रग कनेक्शन,Rhea Chakraborty के घर NCB का छापा | वनइंडिया हिंदी
     रिया पर कसता जा रहा शिकंजा

    रिया पर कसता जा रहा शिकंजा

    सुशांत मामले में आरोपी बनाई गई एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती सवालों के घेरे में है। सीबीआई रिया से कई बार पूछताछ कर चुकी है। वहीं अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भी अपनी जांच तेज कर दी है। शुक्रवार सुबह NCB ने रिया चक्रवर्ती के घर पर छापा मारा। ड्रग कनेक्शन की बात सामने आने के बाद एनसीबी एक्टिव हो गई। रिया के साथ-साथ सैमुअल मिरांडा के घर पर भी एनसीबी की टीम का सर्च ऑपरेशन शुरु हो गया। दरअसल ड्रग्स कनेक्शन मामले में रिया और उनकी फैमिली अब NCB के निशाने पर आ गई है।

    रिया का ड्रग्स कनेक्शन

    रिया का ड्रग्स कनेक्शन

    NCB ने ड्रग्स कनेक्शन में अब तक 2 ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया है । उनमें से एक ड्रग्स पैडलर ने रिया के भाई शोविक और सुशांत के स्टाफ सैमुअल मिरांडा का नाम लिया है। रिया और शौविक के बीच ड्रग्स को लेकर हो रही बातचीत का खुलासा होने के बाद NCB ने इस केस में ड्रग्स एंगल की छानबीन शुरु की। अब इस मामले में रिया के घर पर छापेमारी की जा रही है। दरअसल रिया और उनके भाई के बीच ड्रग्स को लेकर चैटिंग हुई थी, जिसके सामने आने के बाद अब रिया की मुश्किल और बढ़ गई है। एनसीबी के कई ऐसे सबूत मिले हैं जिससे पता चलता है कि रिया का भाई शौविक ड्रग्स पेडलर के संपर्क में था। सीबीआई और ईडी के बाद अब रिया नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के निशाने पर भी आ गई है।

    सैमुअल मिरांडा के घर पर भी सर्च ऑपरेशन

    सैमुअल मिरांडा के घर पर भी सर्च ऑपरेशन

    रिया के साथ-साथ सुशांत के स्टाफ सैमुअल मिरांडा के घर पर भी एनसीबी की टीम का सर्च ऑपरेशन चल रहा है। ड्रग्स पैडलर ने सैमुअल का नाम भी लिया था, जिसके बाद अब NCB ने दोनों के घरों की तलाशी शुरु कर दी है। NCB ऑपरेशन सेल के डिप्टी डायरेक्टर केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि शोविक और सैमुअल के घरों पर छापेमारी की जा रही है। NCB की टीम का रिया और सैमुअल के घर पर सर्च ऑपरेशन जारी है, जिसमें रिया के घर पर मोबाइल फोन और लैपटॉप खंगाले जा रहे हैं।

    अब सीबीआई खंगाल रही सुशांत सिंह और दिशा सालियान की मौत के बीच का कनेक्‍शन

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+