जम्मू-श्रीनगर हाईवे लगातार चौथे दिन भी ठप, 2000 वाहन फंसे
जम्मू। मौसम साफ रहने के बावजूद जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर कई जगह भूस्खलन के चलते लगातार चौथे दिन भी बंद रहा। इस वजह से हाईवे पर सैकड़ों वाहन, जिसमें ज्यादातर ट्रक हैं, फंसे हुए हैं। रामबन में कई जगह भूस्खलन के चलते हाईवे को बहाल करने की कोशिशें सफल नहीं हो पाईं। यातायात विभाग के एक अधिकारी ने कहा, राजमार्ग पर यातायात की अनुमति नहीं दी जाएगी क्योंकि बेटरी चेशमा और सड़क के कुछ अन्य हिस्सों पर मलबा हटाने का काम चल रहा है।

करीब 300 किमी लंबा राजमार्ग कश्मीर घाटी की जीवनरेखा है। घाटी जाने वाली सभी आवश्यक सामाग्री इसी रोड़ के जरिए पहुंचाई जाती है। राजमार्ग बंद होने की वजह से 2,000 वाहन फंसे हुए हैं। गाड़ी चालकों ने शिकायत की है कि स्थानीय दुकानदार खाने-पीने की चीजों के मनमाने दाम वसूल रहे हैं। इस मार्ग पर जाने की योजना बना रहे यात्रियों को राजमार्ग की वर्तमान स्थिति के बारे में जानने के लिए जम्मू एवं श्रीनगर के हमारे नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने का आग्रह किया जाता है।'
वहीं लेह में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। यहां पर न्यूनतम तापमान माइनस 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications