सृजन घोटला मामले में बिहार के डिप्टी CM सुशील मोदी की बहन के घर इनकम टैक्स का छापा
पटना। सृजन घोटाला के सिलसिले में इनकम टैक्स विभाग ने बिहार के उप-मु्ख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की बहन रेखा के पटना स्थित घर छापा मारा है। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स की इस छापेमारी में बिहार पुलिस की टीम भी मौजूद थी। बता दें बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने सृजन घोटाले पर सुशील मोदी के सम्मिलित होने का आरोप लगाए थे। बताया जा रहा है कि रेखा सुशील मोदी की बहन जरूर हैं लेकिन दोनों के बीच में रिश्ते कभी अच्छे नहीं रहे हैं।

बता दें कि जब सृजन घोटाला सामने आया था पूरे राज्य में राजनीतिक घमासान मच गया था। एक तरफ विपक्षी पार्टियां लगातार सुशील मोदी के शामिल होने का आरोप लगा रही थी तो दूसरी ओर से नीतीश कुमार की सरकार पक्षपात करने का भी आरोप लगा था। यहां तक की आरजेडी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग भी की थी। तेजस्वी ने कहा था कि बिहार का यह सृजन घोटाला देश का सबसे बड़ा घोटाला है। उन्होंने सुशील मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि इस घोटाले में खुद सुशील मोदी संलिप्त हैं।
क्या है सृजन घोटाला?
सृजन घोटा बिहार के भागलपुर में सामने आया था। जहां सृजन महिला आयोग नाम की संस्था ने बैंक और ट्रेजरी अधिकारियों के साथ मिलिभगत कर करोड़ों रुपए के गबन का आरोप है। वही रेखा मोदी पर आरोप है कि उन्होंने सृजन संस्था के संचालक के जरिए आभूषणों की खरीद की। रेखा मोदी के एसपी वर्मा रोड के सरस्वती अपार्टमेंट स्थित फ्लैट में आयकर की टीम छापेमारी कर रही है। इस दौरान पुलिस की टीम भी आयकर विभाग के अधिकारियों के साथ मौजूद है। उनके घर के सरे कागजात खंगाले जा रहें है। आयकर विभाग ने यह छापेमारी तब किया है जब रेखा मोदी पर आरोप लगाने के चार महीने से जादा बीत गए है ।
यह भी पढ़ें- 2019 से पहले भाजपा में शामिल हुआ कांग्रेस का ये बड़ा नेता, रह चुके हैं लोकसभा सांसद












Click it and Unblock the Notifications