उस शाम श्रीदेवी के साथ होटल के रूम नं. 2201 में क्या हुआ था? बोनी कपूर ने कोमल नहाटा को सबकुछ बताया

मुंबई। बीते 24 फरवरी को दुबई के एक होटल के बाथटब में डूबने से श्रीदेवी का निधन हो गया था। पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट से पहले कई तरह की कहानियां मीडिया में देखने और पढ़ने को मिलीं। हालांकि अभी तक ऐसी कोई पुख्‍ता जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिर उस रात होटल के कमरा नंबर 2201 में हुआ क्‍या था जहां श्रीदेवी ठहरी थीं। फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा ने श्रीदेवी के पति बोनी कपूर से हुई बातचीत के आधार पर बताया है कि आखिर उस दिन श्रीदेवी के साथ कमरा नंबर 2201 में क्या हुआ था। विस्‍तार से जानिए

21 फरवरी को श्रीदेवी का दुबई में शॉपिंग करने का प्‍लान था

21 फरवरी को श्रीदेवी का दुबई में शॉपिंग करने का प्‍लान था

श्रीदेवी अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने दुबई गई थीं। बोनी कपूर और बेटी खुशी वापस भारत आ गए और श्रीदेवी वहीं रुक गईं। कोमल ने बताया कि श्रीदेवी के पास शॉपिंग के लिए एक लंबी लिस्ट थी, जो उन्हें बेटी जाह्नवी ने दी थी। ये लिस्ट उनके मोबाइल फोन में सेव थी। श्रीदेवी 21 फरवरी को शॉपिंग करना चाहती थीं, लेकिन उनका ये मोबाइल किसी दूसरी जगह छूट गया था।

श्रीदेवी ने बोनी कपूर से कहा था- I Miss You

श्रीदेवी ने बोनी कपूर से कहा था- I Miss You

वो शॉपिंग नहीं कर पाईं और पूरे दिन होटल में आराम करती रहीं। 22 फरवरी को उन्होंने दोस्तों के साथ वक्त बिताया, होटल में आराम किया, और बातचीत की। 23 फरवरी को भी उन्होंने आराम किया। इधर, बोनी ने तय किया कि वे श्रीदेवी को दुबई पहुंचकर सरप्राइज देंगे। बोनी ने बताया, "जब उन्होंने मुझसे कहा, पापा (श्रीदेवी बोनी को इसी नाम से पुकारती थीं) मैं तुम्हें मिस कर रही हूं। मैंने भी कहा कि मैं भी तुम्हें काफी मिस कर रहा हूं। मैं श्री से दुबई में शाम को मिलने वाला था। जाहृवी ने भी मेरे इस फैसले का समर्थन किया, क्योंकि वह श्री को लेकर डरी हुई थी। श्री यदि अकेली रहेगी तो पासपोर्ट या अन्य डॉक्यूमेंट इधर-उधर कर देगी।"

बोनी को देख खुश हो गईं थीं श्रीदेवी

बोनी को देख खुश हो गईं थीं श्रीदेवी

सरप्राइज देने के लिए बोनी कपूर 6.20 पर दुबई के उस होटल में पहुंच गए। बोनी ने चेक इन की औपचारिकताएं पूरी की और श्री के रूम की डुप्लीकेट चाबी ली। बोनी श्री को सरप्राइज देने के लिए काफी उत्साहित थे। बोनी ने कहा, "हम दोनों खुशी-खुशी उत्साह से मिले। बोनी और श्री करीब आधा घंटे तक बातचीत करते रहे। इसके बाद बोनी फ्रेश होने चले गए तथा उन्होंने श्री से कहा कि वह उन्हें रोमांटिक डिनर पर ले जाना चाहते हैं। बोनी ने बताया, "मैं लिविंग रूम में आ गया और श्री मास्टर बाथरूम में नहाने और तैयार होने चली गईं। मैंने करीब 15 मिनट तक टीवी देखा।

बाथ टब के बाहर एक बूंद पानी नहीं था

बाथ टब के बाहर एक बूंद पानी नहीं था

मैं बेचैन हो रहा था मुझे ख्याल आया कि आज सैटरडे है रेस्टोरेंट में काफी भीड़ होगी। उस समय दुबई के समयानुसार आठ बज रहे थे। मैंने श्री को दो बार आवाज लगाई। उसकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। मैं बाथरूम के पास गया और दरवाजा खटखटाया। मैं परेशान हो गया। अंदर से कोई हलचल सुनाई नहीं दे रही थी। नल चलने की आवाज जरूर आ रही थी। इसके बाद मैंने दरवाजा खोला और पाया श्री पूरी तरह पानी में डूबी हुई है। सिर से पैर की अंगुलियों तक पानी में तर थीं। मुझे अभी भी नहीं पता था कि हुआ क्या है, क्योंकि टब के बाहर पानी की एक बूंद भी नहीं थी। इसलिए इसका भी कोई चांस नहीं था कि उन्होंने अपना हाथ या पैर चलाया हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+