Video: Sridevi के 54वें जन्मदिन का वीडियो, देखिए क्या हुआ था

नई दिल्ली। हर दिल की चहेती श्रीदेवी के आकस्मिक निधन के बाद हर कोई उन्हें याद कर रहा है, लोग उनके साथ बिताए तमाम पलों को सोशल मीडिया पर साझा करके उन्हें याद कर रहे हैं। श्रीदेवी का निधन दुबई में एक शादी के कार्यक्रम के बाद हुआ है। इस शादी में वह काफी खुश दिखाई दे रही है। ऐसे में किसी को भी उनके अचानक मौत पर यकीन नहीं हो रहा है। श्रीदेवी काफी खुशमिजाज थीं और वह अक्सर लोगों के बीच मुस्कुराती रहती थीं। उनके 54वें जन्मदिन के मौके पर भी श्रीदेवी के परिवार ने जबरदस्त सेलिब्रेशन किया था।

मीडिया के कैमरे के सामने परिवार

मीडिया के कैमरे के सामने परिवार

श्रीदेवी के 54वें जन्मदिन के मौके पर वह मीडिया की सुर्खियां बनी थीं, तमाम मीडिया के कैमरे उन्हें अपने कैमरे में कैद करने के लिए बेताब थे। इस दौरान वह अपने बच्चों और पति के साथ घर से निकली थीं। इस दौरान बॉनी कपूर ने श्रीदेवी का हाथ पकड़ रखा था, जबकि उनकी बेटी भी इस वक्त उनके साथ थी। अपने जन्मदिन के मौके पर श्रीदेवी काफी खुश नजर आ रही थीं। श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर भी इस दौरान उनके साथ थी।

परिवार संग काफी खुश थीं

परिवार संग काफी खुश थीं

श्रीदेवी के जन्मदिन के मौके पर जिस तरह से बड़ी संख्या में मीडिया के कैमरे मौजूद थे, उसे देखकर पहले श्रीदेवी का परिवार कुछ देर के लिए रुक गया था, लेकिन बाद में पूरा परिवार मुस्कुराते हुए निकल गया। इस दौरान श्रीदेवी लोगों को फ्लाइंग किस दे रही थीं। वह पूरे मूड में दिखाई दे रही थीं। इस दौरान उनकी बेटी जाह्नवी भी मुस्कुरा रही थीं। तमाम कैमरों से बचते बचाते श्रीदेवी अपनी दोनों बेटियों के साथ कार की पीछे सीट पर बैठ जाती हैं, जबकि बॉनी कपूर कार की आगे की सीट पर बैठते हैं।

संजय कपूर ने की मौत की पुष्टि

संजय कपूर ने की मौत की पुष्टि

आपको बता दें कि श्रीदेवी का देर रात दुबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था, उनके निधन की जानकारी उनके पति बॉनी कपूर के भाई संजय कपूर ने दी। श्रीदेवी ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया, उन्होंने अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, शाहरुख खान, अनिल कपूर से लेकर तमाम बड़े कलाकारों के साथ काम किया था। श्रीदेवी के निधन के बाहर ना सिर्फ बॉलिवुड बल्कि हर वर्ग के लोगों ने दुख जाहिर किया है। खुद प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके श्रीदेवी के निधन पर शोक जाहिर किया।

इसे भी पढ़ें- Rip Sridevi: जब Sridevi को जयाप्रदा के साथ, राजेश खन्ना ने कर दिया था रूम में लॉक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+