CAB: श्रीश्री रविशंकर ने एक लाख तमिल शरणार्थियों को नागरिकता देने की अपील की
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन बिल को लेकर छिड़ी राजनीतिक बहस के बीच आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर ने केंद्र सरकार से करीब 1 लाख तमिल समुदाय के शरणार्थियों को नागरिकता देने की अपील की है। उन्होंने मंगलवार को सरकार से कहा कि वह पिछले तीन दशकों से देश में रह रहे श्रीलंकाई तमिलों को नागरिकता देने पर विचार करे। बता दें कि, श्रीश्री रविशंकर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर सरकार से यह अपील की है।

श्रीश्री रविशंकर का ट्वीट
गौरतलब है कि, नागरिकता संशोधन विधेयक लोकसभा में पास होने के बाद अब राज्यसभा में पेश किया जाएगा। बिल को लेकर राजनीतिक जगत दो गुटों में बंट गया है, हालांकि इसके समर्थन में आधे से ज्यादा संसदों ने लोकसभा में वोट किया। मंगलवार को श्रीश्री रविशंकर ने ट्वीट कर श्रीलंका से आए तमिल लोगों को भी नागरिकता दिए जाने की बात कही है। उन्होंने लिखा कि, मैं अपील करता हूं कि पिछले 35 साल से देश में शरणार्थियों की तरह जीवन बिताने वाले श्रीलंकाई तमिलों को नागरिकता देने पर भारत सरकार विचार करे।
I request the Government of India to consider giving citizenship to more than 1 lakh Tamil Sri Lankans who are living in this country as refugees for the last 35 years.#CABBill
— Sri Sri Ravi Shankar (@SriSri) December 10, 2019
क्या है नागरिकता संशोधन बिल?
नागरिकता संशोधन बिल लोकसभा में 'नागरिकता अधिनियम' 1955 में बदलाव के लिए लाया गया है। केंद्र सरकार ने इस विधेयक के जरिए अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के हिंदुओं, सिखों, बौद्धों, जैन, पारसियों और ईसाइयों को बिना वैध दस्तावेज के भारतीय नागरिकता देने का प्रस्ताव रखा है। इसके लिए उनके निवास काल को 11 वर्ष से घटाकर छह वर्ष कर दिया गया है। यानी अब ये शरणार्थी 6 साल बाद ही भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मूल नागरिकों को कोई खतरा नहीं: गृह मंत्री
इस बिल को लेकर लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जो लोग भारत के नागरिक हैं, उन्हें इस बिल से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि जो भारत के मूल नागरिक हैं उन्हें कोई खतरा नहीं है।उन्होंने कहा कि इस बिल से इस देश के किसी भी मुसलमान का कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के रहते हुए देश का संविधान ही हमारा धर्म है। उन्होंने कहा कि जो वोट बैंक के लिए घुसपैठियों को शरण देना चाहता है, हम उन्हें सफल नहीं होने देंगे।
यह भी पढ़ें: नागरिकता संशोधन विधेयक संविधान पर हमला, इसे सपोर्ट करने वाले देश की बुनियाद हिला रहे: राहुल
-
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख












Click it and Unblock the Notifications