'महिलाओं की सुरक्षा के लिए हिंदू घरों में रखें तलवार', श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष का विवादित बयान
Everyone Should Keep Swords Their Homes: श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मुतालिक ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए हिंदुओं को घरों में तलवार रखनी चाहिए।

नेताओं के विवादित बयान रुकने के नाम नहीं ले रहे हैं। बीते दिनों भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि हिंदुओं को सुरक्षा के लिए तेजधार की एक चाकू जरूर रखना चाहिए। इसके कुछ दिनों पहले गाजियाबाद से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने भी विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा कि था कि कोई अनजान व्यक्ति घर में घुसे तो उसे मार डालो। अगर आप से नहीं हो रहा है तो मुझे बताएं मैं आकर खुद मार दूंगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि अगर कोई हत्या का मुकदमा लगेगा तो मैं अपने ऊपर ले लूंगा। वहीं, अब श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद मुतालिक ने विवादित बयान दिया है।
प्रमोद मुतालिक ने कहा कि हिंदू महिलाओं की सुरक्षा के लिए सभी को अपने घरों में तलवारें रखनी चाहिए। उन्होंने यह बयान गुरुवार को यद्रवी कस्बे में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर एक हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि तलवार को घरों में ऐसी जगह रखनी चाहिए ताकी लोगों को यह दिखे और जो लोग मिलने घर में आए उन्हें यह दिखाई दे।
प्रमोद मुतालिक यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि अगर आप घर में तलवार रखेंगे तो पुलिस अधिकारी कोई शिकायत भी दर्ज नहीं करेंगे। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि हथियार का प्रदर्शन किसी को मारने के लिए नहीं है, बल्कि महिलाओं की रक्षा के लिए है।
Recommended Video

प्रमोद मुतालिक ने कहा कि "हमें ट्रैक्टर, किताबों या कलम की आयुध पूजा करने के बजाय तलवार की पूजा करनी चाहिए। इसको लेकर उन्होंने पुलिस का भी उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह पुलिस एफआईआर बुक की पूजा नहीं करती, लेकिन थानों में बंदूकों की पूजा करती है। इसलिए हम अपने घरों में तलवारों की पूजा क्यों न करें?" आपको बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब इस तरह का बयान किसी नेता की तरफ से दिया गया है। इससे पहले भी नेताओं की तरफ से विवादित बयान दिए जा चुके हैं।
ये भी पढ़ें- बिहार के शिक्षामंत्री के रामचरित मानस पर विवादित बयान पर भड़के कुमार विश्वास, कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications