बिहार के शिक्षामंत्री के रामचरित मानस पर विवादित बयान पर भड़के कुमार विश्वास, कही ये बात
Ramcharit Manas: कुमार विश्वास ने बिहार के शिक्षामंत्री के विवादित बयान पर तीखा हमला बोला है। बिहार के पटना में स्थित नालंदा ओपन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में यह विवादित बयान है।

बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने जिस तरह से रामचरित मानस को लेकर विवादित बयान दिया है उसके बाद कुमार विश्वास ने नीतीश कुमार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। कुमार विश्वास ने कहा कि आदरणीय नीतीश कुमार जी, भगवान शंकर के नाम को निरर्थक कर रहे आपके अशिक्षित शिक्षामंत्री जी को शिक्षा की अत्यंत-अविलंब आवश्यकता है। आपका मेरे मन में अतीव आदर है, इसलिए इस दुष्कर कार्य के लिए स्वंय को प्रस्तुत कर रहा हूं। इन्हें अपने राम सत्र में भेजें ताकि इनका मनस्ताप शांत हो।
बिहार के पटना में स्थित नालंदा ओपन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह मे बोलते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि रामचरित मानस लोगों को बांटने वाला ग्रंथ है। जिस तरह से उन्होंने यह बयान दिया है उसको लेकर अब उनका काफी विरोध हो रहा है। जब चंद्रशेखर से उनके दिए गए बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मनुस्मृति में समाज के 85 फीसदी तबके खिलाफ अभद्र बात कही गई है। रामचरित मानस के उत्तरकांड की बात करें तो इसमे लिखा है कि नीच जाति के लोग शिक्षा ग्रहण करने के बाद सांप की तरह जहरीले हो जाते हैं, ऐसे में यह ग्रंथ नफरत फैलाने वाला है।
शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि एक युग में मनुस्मृति आई तो दूसरे युग में रामचरित मानस और तीसरे युग में गुरु गोवलकर का बंच ऑफ थॉट। ये सभी ग्रंथ समाज और देश को बांटने वाले हैं। यह समाज में नफरत को फैलाते हैं, नफरत से कभी भी कोई देश महान नहीं बनता है। देश को महान सिर्फ मोहब्बत से बनाया जा सकता है। वहीं चंद्रशेखर के बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तीखा हमला किया है।
शहजाद पूनावाला ने कहा कि यह संयोग नहीं बल्कि तुष्टिकरण के प्रयोग का घिनौना उदाहरण है। बिहार के शिक्षा मंत्री और राजद के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर कहते हैं कि रामचरित मानस नफरत फैलाने वाला ग्रंथ है। बार-बार हिंदू आस्था पर करो चोट ताकि मिले वोट। यह वही राजद है जिसे सिमी और पीएफआई में कोई आतंक नजर नहीं आता है, ये लोग इन संगठनों की पैरवी करते हैं। ये वही इकोसिस्टम है जो बार-बार हिंदू आस्था पर चोट करता है ताकि वोटबैंक का वोट मिल सके। हिंदुओं को गाली देता है ताकि वोट बैंक की ताली मिल सके।












Click it and Unblock the Notifications