'लेकिन रिमोट किसके पास रहा...', दो कमरों में AC के साथ शख्स ने किया ऐसा जुगाड़, लोगों की नहीं रुक रही हंसी
कहते हैं आवश्यकता अविष्कार की जननी है। जहां जरूरत है, वहां अविष्कार है। इसकी एक बानगी सबके सामने आई है। एक शख्स के इस अविष्कार का सोशल मीडिया पर खूब तारीफ मिल रही है। साथ ही कई यूजर्स मजे भी ले रहे हैं।
कहते हैं आवश्यकता अविष्कार की जननी है। जहां जरूरत है, वहां अविष्कार है। इसकी एक बानगी सबके सामने आई है। एक शख्स के इस अविष्कार का सोशल मीडिया पर खूब तारीफ मिल रही है। साथ ही कई यूजर्स मजे भी ले रहे हैं। अविष्कार की एक फोटो खूब वायरल हो रही है। शख्स के इस दिमाग से अब दो कमरों में अलग-अलग एसी (AC) लगाने की जरूरत नहीं होगी। एक ही एसी (AC) से दोनों कमरों में काम चल जाएगा।

एक से दोनों कमरा कूल
एक होटल में दो कमरों में दो एसी नहीं बल्कि एक ही एसी लगा हुआ है। दोनों कमरों के बीच दीवार के ऊपर में एक एसी को फिक्स कर दिया गया है। आधा एक रूम से दिख रहा है, वहीं आधा दूसरे रूम से। आधा-आधा एसी दोनों रूम को कूल कर रहा था।

एक एसी दो कमरे को कर रहा मैनेज
ट्विटर पर मल्टीमीडिया कलाकार और पॉडकास्टर अनुराग माइनस वर्मा ने इस एसी की तस्वीर साझा की। यह तस्वीर मुंबई के एक होटल की है। होटल में इसको "स्प्लिट एसी रूम" से जाना जाता है। जिसमें एक एसी यूनिट को इस तरह से स्थापित किया गया है कि यह दोनों कमरों को मैनेज करता है।

स्प्लिट एसी रूम
फोटो शेयर करते हुए अनुराग ने कहा कि यह कमरा मुंबई में 2011 में बुक किया था, जहां मैनेजर ने स्प्लिट एसी रूम देने का वादा किया था। यह सचमुच एक स्प्लिट एसी कमरा था जो दो कमरों में बंटा था। आधा एसी मेरे कमरे में आधा एसी दूसरे कमरे में लगा था।

झगड़ा से बचने के लिए प्रबंधन ने किया खास उपाय
जहां 2 चाचा सुबह 4 बजे तक पूरे वॉल्यूम में 'ऐ गणपत चल दारू ला' गाना बजा रहे थे। साथ ही उन्होंने कहा कि एयर कंडीशनर का टेम्परेचर बदलना या इसे बंद करना भी संभव नहीं था क्योंकि उन्हें कोई रिमोट उपलब्ध नहीं कराया गया था। किसी भी तरह के कोई झगड़े ना हो इसके लिए होटल प्रबंधन ने टेम्परेचर को 24 डिग्री पर सेट कर दिया है।

पोस्ट हो रहा वायरल
उनके पोस्ट को 5,700 से अधिक लोगों ने लाइक किया है। सैकड़ों लोगों ने कमेंट और रीट्वीट किए हैं। इंटरनेट यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में लाफिंग इमोजी की बाढ़ ला दी है। एक ने कहा कि मुंबई में आपका स्वागत है। एक ने टिप्पणी की ओयो का अगला स्तर।
यह भी पढ़ें- बीच जंगल में बाघ के साथ लड़कों ने की सेल्फी लेने की कोशिश, इसके बाद जो हुआ आपके सामने है, Viral हो रहा VIDEO












Click it and Unblock the Notifications