SpiceJet: उड़ान भरते ही इंजन हो गया फेल, हवा में अटकी 170 लोगों की जान, आगे क्या हुआ?
SpiceJet Flight: रविवार रात एक बड़ा हादसा पायलट सुझबूझ से टल गया, आपको बता दें कि संडे देर रात स्पाइसजेट के एक विमान में इंजन फेल होने के कारण आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। कोलकाता हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार, मुंबई से कोलकाता जा रहे स्पाइसजेट के विमान SG670 ने रविवार को जैसे ही उड़ान भरी वैसे ही इंजन में खराबी आ गई जिसके बाद आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी।
आपको बता दें कि प्लेन में 170 से ज़्यादा यात्री सवार थे, विमान अंततः कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा था। आपको बता दें कि यह विमान मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज एयरपोर्ट से उड़ान भरा था।

अधिकारियों ने अभी तक इंजन की खराबी का कारण सार्वजनिक रूप से घोषित नहीं किया , बताया जा रहा है कि इस मामले की आंतरिक जांच चल रही है।
कुछ खास बातें SpiceJet के बारे में जानिए
स्पाइसजेट भारत की एक प्रमुख लो-कॉस्ट एयरलाइन (Low-Cost Airline) है, जिसने देश के विमानन क्षेत्र में यात्रियों को किफायती दरों पर हवाई यात्रा की सुविधा देकर एक नई दिशा दी है। यह एयरलाइन घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही स्तर पर सेवाएं प्रदान करती है और अपनी विश्वसनीयता, सेवा गुणवत्ता और समय पर उड़ान संचालन के लिए जानी जाती है।
SpiceJet की शुरुआत मार्च 1984 में हुई थी
स्पाइसजेट की शुरुआत मार्च 1984 में हुई थी, जब भारतीय उद्योगपति एसकेमोदी ने निजी एयर टैक्सी सेवाएं प्रदान करने के लिए इस कंपनी की स्थापना की थी। 17 फ़रवरी 1993 को, कंपनी का नाम बदलकर एमजी एक्सप्रेस कर दिया गया था। स्पाइसजेट का मुख्यालय गुड़गांव (हरियाणा) में स्थित है। इसके प्रमुख संचालन केंद्र दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में हैं।
60 से अधिक घरेलू उड़ानें संचालित करता है SpiceJet
स्पाइसजेट भारत के लगभग 60 से अधिक घरेलू गंतव्यों और कई अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर उड़ानें संचालित करती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह एयरलाइन दुबई, बैंकॉक, माले, कोलंबो, काठमांडू जैसे लोकप्रिय स्थानों के लिए सेवाएँ प्रदान करती है।












Click it and Unblock the Notifications