फिर SpiceJet की एयर होस्टेस ने लगाया डांस का तड़का, वीडियो वायरल

नई दिल्ली, 05 दिसंबर: सोशल मीडिया पर जब से इंडिगो एयर होस्टेस का 'मानिके मैज हिते' सॉन्ग पर खाली फ्लाइट में डांस का वीडियो वायरल हुआ था, उसके बाद से ही लगातार इंटरनेट पर ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं। हाल ही में स्पाइसजेट की एयर होस्टेस उमा मीनाक्षी ने अपनी साथी एयर होस्टेस के साथ पंजाबी गाने पर जबरदस्त डांस किया था, जिसके बाद अब एक बार फिर से स्पाइसजेट की एयर होस्टेस का नया डांस वीाडियो सामने आया है, जिसको सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

 एयर होस्टेस उमा मीनाक्षी का नया वीडियो

एयर होस्टेस उमा मीनाक्षी का नया वीडियो

पहले पंजाबी गाने पर पैसेंजर बोर्डिंग ब्रिज पर डांस करतीं हुईं नजर आने वाली एयर होस्टेस उमा मीनाक्षी ने एक बार फिर से अपने डांस का तड़का लगाया है। इस बार उन्होंने एयरपोर्ट पर 'लेजी लाड' गाने पर शानदार डांस किया है, जिसको देखकर आप भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे।

 'लेजी लाड' गाने पर खूबसूरत डांस

'लेजी लाड' गाने पर खूबसूरत डांस

वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्पाइसजेट एयर होस्टेस उमा मीनाक्षी कंपनी की ड्रेस में हैं और 'लेजी लाड' गाने पर खूबसूरत डांस कर रही हैं। उनके डांस स्टेप्स की सोशल मीडिया यूजर खूब तारीफ कर रहे हैं। वीडियो को अब तक 53 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 4 हजार से ज्यादा उस पर लाइक हैं। इधर यूजर भी उनके इस डांस को खूब पसंद कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में बहुत प्यार बरसाया जा रहा है।

पंजाबी गाने पर भी कर चुकी हैं डांस

पंजाबी गाने पर भी कर चुकी हैं डांस

आपको बता दें कि इससे पहले उमा मीनाक्षी को पंजाबी गाने 'ना ना' पर डांस करते हुए देखा गया था। उमा मीनाक्षी ने अपनी साथी के साथ पैसेंजर बोर्डिंग ब्रिज पर डांस किया। जिसको भी यूजर्स ने बहुत पसंद किया था। आप भी देखिए स्पाइसजेट एयर होस्टेस उमा मीनाक्षी का लेटेस्ट डांस वीडियो (खबर के अंत में)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+