Special Trains Fare:ट्रेन किराया बढ़ाने की खबरों पर आया रेलवे का जवाब, जानिए क्या कहा
नई दिल्ली- भारतीय रेलवे ने त्योहारी मौसम में चलने वाले स्पेशल ट्रेनों के किराए में इजाफे की खबरों का खंडन किया है। रेलवे के मुताबिक त्योहार के समय में यात्री किराए में इजाफे की खबरें पूरी तरह से भ्रामक और गलत हैं। बता दें कि कुछ मीडिया में ऐसा दावा किया जा रहा था कि रेलवे ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाना शुरू कर दिया है और उसने जो 392 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है, उसके लिए किराए में 10 से 30% तक बढ़ोतरी कर दी गई है। लेकिन, इन खबरों पर रेलवे को तब बयान जारी कर सफाई देनी पड़ी है, जब कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरना शुरू कर दिया था।

भारतीय रेलवे ने फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के नाम पर ट्रेन किराया बढ़ाने की खबरों पर बयान जारी करके इनका खंडन किया है। रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, 'फेस्टिवल सीजन में रेल यात्री किराए में इजाफे से संबंधित खबरें भ्रामक और गलत हैं। नियमों के मुताबिक त्योहारी सीजन, गर्मियों की छुट्टियों वाले सीजन में भारी मांग के दौरान चलने वाली स्पेशल ट्रेनों का किराया अलग होता है और टाइम-टेबल के हिसाब से चलने वाली नियमित मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों से ऊंचा होता है।'
बता दें कि रेलवे ने इस साल 20 अक्टूबर से लेकर 30 नवंबर के बीच 392 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के संचालन का ऐलान किया है। गौरतलब है कि इसकी घोषणा के साथ ही यह बताया गया था कि इन ट्रेनों का किराया उसी तरह से होगा जो स्पेशल ट्रेनों में लगता है यानि कि स्पेशल चार्ज के साथ, जिससे कि इनका किराया नियमित मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के मुकाबले 10 से 30 फीसदी ज्यादा होगा। बावजूद इसके बताया जा रहा था कि रेलवे फेस्टिवल स्पेशल के नाम पर यात्रियों से ज्यादा किराया वसूल रहा है। यह ट्रेनें दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के मद्देनजर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए कोलकाता, पटना, वाराणसी, लखनऊ समेत देश के कुछ खास स्टेशनों के बीच चलाई जा रही हैं।
इनके अलावा रेलवे 666 नियमित मेल/ एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनें पहले से ही चला रहा है। लेकिन, फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें 30 नवंबर के बाद नहीं चलेंगी। गौरतलब है कि फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के लिए ज्यादा किराया वसूलने की खबरों पर विरोधी पार्टियां सवाल भी उठाने लगी थीं। मसलन, बुधवार को ही कांग्रेस ने इसके नाम पर केंद्र सरकार पर हमला बोला था और कथित बढ़ा हुआ किराया तत्काल वापस लेने को कहा था। कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा था कि केंद्र सरकार ना सिर्फ बढ़ा हुआ किराया वापस ले, बल्कि उसपर सब्सिडी अलग से दे, ताकि त्योहारी मौसम में सामान्य यात्री आसानी से ट्रेन यात्रा कर सकें।
-
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट?












Click it and Unblock the Notifications