अमिताभ और अभिषेक बच्चन के लिए पूरे देश में मांगी जा रही दुआ, उज्जैन के मंदिर में हुई विशेष पूजा
नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच शनिवार को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी कोरोना की चपेट में आ गए। उनके साथ बेटे अभिषेक बच्चन की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद दोनों को मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दोनों के स्वास्थ्य के लिए पूरे देश में प्रार्थना का दौर जारी है। उनके फैन्स दोनों के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

वहीं मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित एक शिव मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके फैन्स ने दोनों के जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांगी। डॉक्टरों के मुताबिक अमिताभ बच्चन में कोरोना के मामूली लक्षण हैं। उन्होंने शुरूआत में ही जांच करवा ली थी, जिस वजह से वायरस का जल्दी पता चल गया। इसके बावजूद भी डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रख रही है। वहीं उनकी पत्नी जया बच्चन और ऐश्वर्या राय की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
Recommended Video
सोशल मीडिया पर भी दुआओं का दौर जारी
कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी अमिताभ बच्चन ने खुद दी थी। जिसके बाद से ही उनके फैंस उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआएं मांग रहे हैं। एक यूजर ने लिखा आप सदी के महानायक हैं आपका कोरोना कुछ नहीं कर सकता। आप जल्द स्वस्थ हों अमिताभ बच्चन सर। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा आप जल्दी स्वस्थ हो जाएं ऐसी मेरी दुआ है। इसके अलावा देश के दिग्गज नेता और बॉलीवुड की जानी मानी हस्तियां भी अमिताभ और अभिषेक बच्चन के जल्द स्वस्थ होने की मंगलकामनाएं दे रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications