पंपोर से एके-47 के साथ लापता स्पेशल पुलिस ऑफिसर बना हिजबुल मुजाहिद्दीन का हिस्सा
जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले से एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) के लापता होने की खबरें हैं। इस पुलिस ऑफिसर की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन लॉन्च कर दिया गया है। यह एसपीओ एक एके-47 राइफल के साथ लापता है। इस एसपीओ का नाम इरफान अहमद डार है और यह मंगलवार से पंपोर पुलिस स्टेशन से लापता है।
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले से एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) के लापता होने की खबरें हैं। इस पुलिस ऑफिसर की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन लॉन्च कर दिया गया है। यह एसपीओ एक एके-47 राइफल के साथ लापता है। इस एसपीओ का नाम इरफान अहमद डार है और यह मंगलवार से पंपोर पुलिस स्टेशन से लापता है। वहीं आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन ने दावा किया है कि इरफान ने इस संगठन को ज्वाइॅन कर लिया है।

जम्मू कश्मीर में आतंकवाद से लड़ने के लिए एक फिक्सड सैलरी पर एसपीओज को शामिल किया गया है। लेकिन इन्हें न तो हथियार चलाने की कोई ट्रेनिंग दी गई है और न ही इन्हें कोई सर्विस राइफल जारी की गई है। इस घटना में और ज्यादा जानकारी का इंतजार है। पूरी कश्मीर घाटी में इरफान की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications