राहुल गांधी के खिलाफ स्पेशल कोर्ट करेगी सुनवाई, पीएम मोदी पर दिया था अमर्यादित बयान
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ 2016 में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अपमानजनक टिप्पणी के लिए उनके खिलाफ दाखिल शिकायत को मंगलवार को सांसदों पर मुकदमा चलाने के लिए समर्पित विशेष अदालत में भेज दिया। जिला न्यायाधीश पूनम ए बंबा ने मामला अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल के समक्ष भेज दिया, जहां 26 अप्रैल को इसपर सुनवाई होगी।

शिकायत में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ 2016 में कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी के लिए राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का पुलिस को निर्देश देने की मांग की गयी है। गांधी ने मोदी पर शहीदों के खून और उनके बलिदान को भुनाने आरोप लगाया गया था। शिकायतकर्ता ने एक जनसभा में राहुल के दिए गए भाषण का हवाला दिया जहां उन्होंने इस तरह की टिप्पणी की थी।












Click it and Unblock the Notifications