कोयला घोटाला- सीबीआई कोर्ट ने नवीन जिंदल सहित 14 के खिलाफ समन जारी किया
नई दिल्ली। एक तरफ जहां सलमान खान को कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनाई है वहीं दूसरी तरफ कोयला घोटाले में भी कोर्ट ने नवीन जिंदल सहित 14 लोगों को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने समन भेजा है। इन सभी लोगों के खिलाफ आपराधिक षड़यंत्र, धोखाधड़ी सहित कई मामलों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

कांग्रेस नेता और उद्योगपति नवीन जिंदल सहित पूर्व कंद्रीय कोयला राज्य मंत्री दसारी नारायण राव और झारखंड़ के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को भी कोर्ट ने समन जारी किया है। सीबीआई की विशेष अदालत के न्यायाधीश भारत पराशर इन सभी 14 लोगों को 22 मई को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है।
कोर्ट ने इन सभी को धारा 120बी (आपराधिक षड़यंत्र), धारा 420(धोखाधड़ी), धारा 409(सरकारी पद पर रहते हुए पद का दुरुपयोग) के तहत कोर्ट में हाजिर होने को कहा है। जिंदल के अलावा इस मामले में सात और उद्योगपतियों की भी कोर्ट ने समन किया है। पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्ता को भी कोर्ट ने समन किया है।












Click it and Unblock the Notifications