सपा सांसद राम गोपाल यादव बोले- सत्ता में आए तो BJP से जल्दी राम मंदिर का निर्माण करेंगे
नई दिल्ली, 02 फरवरी: समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि अगर सपा प्रदेश में सत्ता में आती है तो वे भाजपा से जल्दी समय में अयोध्या में राममंदिर का निर्माण कर देंगे। दरअसल, बुधवार को राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान सपा सांसद राम गोपाल यादव ने अपनी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर अमित शाह द्वारा अयोध्या राम मंदिर निर्माण को रोकने के आरोपों का बचाव करते हुए कहा कि भाजपा के नेता इस तरह के बयान देकर सपा पर इसलिए हमला कर रहे हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि जनता अखिलेश यादव को पसंद करती है। उन्होंने दावा किया कि अगर उनकी पार्टी यूपी की सत्ता में वापसी करती है तो वे भाजपा सरकार से जल्दी समय में अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण कर सकते हैं।

'गंगाजल लेकर कृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर बनाने का ऐलान करके दिखाएं अखिलेश'
केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने राम गोपाल यादव के इस बयान पर पलटवार करते हुए अखिलेश यादव को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि वह (अखिलेश यादव) गंगाजल की शपथ लेकर कृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर बनाने का ऐलान करके दिखाएं।
एक न्यूज चैनल से बातचीत में गिरिराज सिंह ने कहा, "मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ ने सबको मंदिर जाने के लिए बाधित कर दिया है। मैं अखिलेश यादव को यह चुनौती देता हूं कि वह यह ऐलान करें कि वह कृष्ण की जन्मभूमि में मंदिर बनाने के लिए आगे बढ़ेंगे। अखिलेश यादव गंगाजल की शपथ लेकर कृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर बनाने का ऐलान करके दिखाएं।"
सपा सांसद ने बीजेपी नेताओं के भाषण पर जताई थी चिंता
बता दें, सपा सांसद रामगोपाल यादव ने इससे पहले बीजेपी नेताओं के भाषणों को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर देश के बड़े पदों पर बैठे हुए नेता ही उत्तर प्रदेश में दंगा कराने की कोशिश करेंगे तो यह बहुत चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि रोजाना नेता सहारनपुर, देवबंद पहुंच जाते हैं और एक ही तरह के भड़काऊ भाषण करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications