सपा नेता माविया अली बोले- मैं पहले मुसलमान, बाद में हिंदुस्‍तानी

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के नेता माविया अली ने एक विवादित बयान दिया है। एक टीवी चैनल पर बहस के दौरान माविया ने कहा कि मैं मुसलमान पहले हूं और उसके बाद एक भारतीय हूं। उनका यह बयान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मदरसो में वंदे मातरम गाने को अनिवार्य किए जाने को लेकर आया है।

सपा लीडर ने कहा, मैं पहले मुसलमान हूं फिर एक भारतीय

सपा लीडर माविया ने कहा, 'मैं पहले मुसलमान हूं और फिर हिंदुस्तानी। दुनिया में कहीं भी मुसलमान हो वो पहले मुसलमान है फिर किसी देश का नागरिक'। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब, इंडोनेशिया, ईरान या फिर कोई अन्य देश हो वहां मुसलमानों के लिए देश से पहले इस्लाम ही है। साथ ही उन्होंने कहा, 'मैंने 6 साल पहले भी कहा था कि मैं पहले मुसलमान हूं और बाद में भारतीय हूं। आज भी मैं इस पर कायम हूं'। माविया ने योगी सरकार की ओर से मदरसों में वंदे मातरम गाने और उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग करने के आदेश के विरोध किया है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 अगस्त के मौके पर मदरसों में वंदे मातरम गाए जाने और उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग करने को अनिवार्य किया है। वहीं, देश के कई विपक्षी दल इस आदेश का विरोध करते हुए कह रहे हैं कि राष्ट्रगान को थोपा नहीं जाना चाहिए। योगी सरकार के इस आदेश के बाद कई मौलवियों ने भी इसका विरोध किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+