VIDEO: पत्रकार के सवाल पर भड़के आजम खान, कहा- आपके वालिद की मौत में आया हूं

विदिशा। समाजवादी पार्टी के सीनियर लीडर और रामपुर से लोकसभा उम्मीदवार आजम खान पिछले कई दिनों से अपने बयानों के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। सोमवार एक मध्य प्रदेश में एक श्रृद्धांजलि में शामिल होने पहुंचे आजम खान मीडिया पर भड़क गए। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में आजम खान ने कह डाला कि, आपके वालिद मर गए थे उसमें आया था। बता दें कि आजम खान हाल ही में बीजेपी की रामपुर से उम्मीदवार जया प्रदा को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर विवादों में हैं।

Azam Khan

दरअसल सोमवार को सपा नेता आजम खान मध्य प्रदेश के विदिशा में पूर्व राज्य सभा सांसद मुनव्वर सलीम के अंतिम संस्कार में आए थे। इस दौरान मीडिया ने आजम खान से सवाल पूछा कि आप यहां क्या करने के लिए आए हैं। इस पर गुस्साए आजम खान ने मीडियावालों से कहा, आपके वालिद मर गए थे उसमें आया था। इसके बाद वह वहां से चले गए।

बता दें कि, इससे पहले रामपुर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आजम खान ने कहा था , 'जिसको हमने उंगली पकड़कर रामपुर लाए, आपने 10 साल जिनसे अपना प्रतिनिधित्व कराया...उसकी असलियत समझने में आपको 17 बरस लगे, मैंने 17 दिन में पहचान गया कि इनकी ..... खाकी रंग का है।

इसके अलावा आजम खान ने आईएएस अधिकारी को लेकर भी एक विवादित बयान दिया था। आजम खान ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, अल्लाह ने चाहा, तो वह इनसे मायावती के जूते साफ कराएंगे। आजम खान कहते सुने गए कि; 'सब डटे रहो.. ये कलेक्टर-वलेक्टर से मत डरना।

पढ़ें रामपुर लोकसभा सीट का सियासत गणित, जानें किसका पलड़ा रहेगा भारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+