अमर की वापसी पर बोले आजम खां..ये तो सेलेक्शन है. मेरे भाई..
भोपाल। सपा नेता ठाकुर अमर सिंह और आजम खां के बीच की तनातनी किसी से छुपी नहीं है। अमर सिंह के सपा के निकाले जाने के पीछे आजम खां ही थे लेकिन वो वक्त बीत चुका है और आज अमर सिंह सपा में पूरी शाान-शौकत से बैक हो चुके है।
जिस बारे में बात करते हुए आजम खां ने बड़े ही चुटिले अंदाज में कहा कि ये न तो एक्शन है और न ही रिएक्शन यह तो सिलेक्शन है,मेरे भाई।
जब अमर सिंह से पूछा गया कि क्या अमर सिंह की वापसी आपकी मर्जी से हुई है तो इस पर आजम ने कहा कि मैं कौन होता हूं, मैं न भी चाहूं तो सिलेक्शन हो जाता है। सिलेक्शन ऐसी चीज होती है, जो इलेक्शन से थोड़ा अलग होता है और सिलेक्शन ऐसे ही लोगों का होता है। इस सिलेक्शन का इलेक्शन पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।













Click it and Unblock the Notifications