Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

गुरुग्राम: साउथ कोरियाई महिला के साथ छेड़छाड़, चार गिरफ्तार

गुरुग्राम: दक्षिण कोरियाई मूल की एक महिला के साथ मारमीट और मारपीट का मामला सामने आया है। ये घटना हरियाणा के गुरुग्राम के पास मानेसर इलाके में हुई। इस घटना के बाद पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन चार लोगों के खिलाफ शोषण, धमकी देने और भारतीय दंड संहिता की कई अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

south korean women molested in gurugram

पीड़ित दक्षिण कोरियाई मूल की महिला एक यूरोपीय मल्टिनैशनल फर्म के साथ बतौर सीनियर कम्यूनिकेश ऐग्जिक्यूटिव काम करती है। महिला का कहना है कि शनिवार को वो और उसका एक दोस्त शाम को करीब चार बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 8 के करीब जयपुर से दिल्ली लौट रहे थे।

इसी दौरान उन्होंने मनेसर के सरकारी पॉलिटेक्नीक कॉलेज के सामने रुके, इस जगह से घाटी का सुंदर दृश्य दिखायी पड़ता है। वे इसी वजह से वहां रुके। यहां से उन्होंने कुछ फोटो भी लिए।

महिला का कहना है कि फोटो लेने के दौरान कुछ लोग यहां आए और हमारा विडियो बनाने लग गए। मैंने इसका विरोध किया तो वे हमारे साथ हाथापायी करने लगे। उन्होंने मुझे गलत तरीके से छुआ।

महिला का दोस्त भारतीय था जो खतरे को समझ गया था, इसलिए उसने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने तलाश शुरू कर दी और संदीप, विनोद, जितेंद्र और राकेश को गिरफ्तार कर लिया।

इस पूरे मामले का मुख्य आरोपी संदीप बताया जा रहा है। अदालत ने इसे पुलिस हिरासत में ही रखने का आदेश दिया। पुलिस का कहना है कि 29 वर्षीय संदीप ट्रैक्टर चलाता है। पांचवां आरोपी मुकेश अभी पकड़ में नहीं आया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक स्थानीय ढाबा मालिक का बेटा है।

यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप की बहू अस्पताल में भर्ती, White Powder बना वजह

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+