डोनाल्ड ट्रंप की बहू अस्पताल में भर्ती, White Powder बना वजह
Recommended Video

न्यूयॉर्कः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की बहू वेनेसा को मंगलवार की सुबह अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। उनके अस्पताल में भर्ती होने की मुख्य वजह बना white powder, दरअसल ट्रंप की बहू ने वेनेसा ने संदिग्ध लिफाफे को खोल लिया था, जिसमें कार्नस्ट्रार्च यानी मक्की के आटे जैसा कुछ था।

लिफाफे को खोलते हुए उल्टी जैसा महसूस हुआ
न्यूयॉर्क पुलिस के मुताबिक अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि ये पदार्थ किससे बना हुआ था। हालांकि, ये पदार्थ खतरनाक साबित नहीं हुआ है। अमेरिकी मीडिया में छपी खबर के अनुसार संदिग्ध लिफाफे को खोल की वजह से वेनेसा को उल्टी जैसा महसूस हुआ।

अस्पताल में उनका इलाज शुरू कर दिया गया
कुछ ही देर बाद वेनेसा को खांसी भी आने लगी, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अस्पताल में उनका इलाज शुरू कर दिया गया। पुलिस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि वेनेसा पाउडर से कोई खास तौर पर प्रभावित प्रतीत नहीं हो रही थीं।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ने ट्वीट करके दी जानकारी
इस पूरी घटना के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ने ट्वीट करके कहा है कि 'शुक्र है कि मेरी पत्नी वेनेसा और मेरे बच्चे आज सुबह की घटना के बाद सुरक्षित और खतरे से बचे हुए हैं। वास्तव में घृणित है कि कुछ व्यक्ति अपने विरोधी विचारों को व्यक्त करने के लिए इस तरह के परेशान करने वाले व्यवहार को चुनते हैं।












Click it and Unblock the Notifications