BMC नोटिस के खिलाफ सोनू सूद ने सुप्रीम कोर्ट से वापस ली याचिका, अवैध निर्माण का है मामला
Sonu Sood Withdrew Petition In Supreme Court: नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने मुंबई आवास में अवैध निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में डाली गई याचिका वापस ले ली है। मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने अभिनेता को अपनी याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी।

अभिनेता सोनू सूद के जुहू स्थित आवासीय बिल्डिंग में अवैध निर्माण को लेकर बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने नोटिस भेजा था। सोनू सूद पर आरोप था कि उन्होंने छह मंजिला आवासीय बिल्डिंग को होटल में तब्दील कर दिया। इस नोटिस के खिलाफ सोनू सूद ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था।
बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका खारिज होने के बाद अभिनेता ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में सोनू सूद ने वकील ने कहा था कि बंगले के निर्माण की आंशिक इजाजत बीएमसी कमिश्नर ने दी थी इसलिए नोटिस नहीं दिया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications