Indian Idol: रिएलिटी शो से क्यों दूर हुए सोनू निगम, अब खुद किया खुलासा

इंडियन आइडल को लेकर चल रहे विवादों के बीच अब सोनू निगम ने उन सवालों पर चुप्पी तोड़ी है, जिनमें पूछा जा रहा था कि पिछले काफी समय से वो सिंगिंग रिएलिटी शो से दूर क्यों हैं?

नई दिल्ली, 30 जुलाई: सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल के सीजन-12 के ग्रैंड फिनाले की उलटी गिनटी शुरू हो गई है और इसके साथ ही विनर ट्रॉफी को लेकर कंटेस्टेंट की धड़कनें भी बढ़ने लगी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडियन आइडल-12 का ग्रैंड फिनाले 15 अगस्त को टेलीकास्ट होगा और इस महा-एपिसोड में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी। वहीं, शो के कंटेस्टेंट और जजों को लेकर उठे विवाद भी लगातार जारी हैं। हाल ही में दिग्गज बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम भी इंडियन आइडल को लेकर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहे। इस बीच अब सोनू निगम ने उन सवालों पर चुप्पी तोड़ी है, जिनमें पूछा जा रहा था कि पिछले काफी समय से वो सिंगिंग रिएलिटी शो से दूर क्यों हैं?

'मैं बहुत स्पष्ट बोलने वाला इंसान हूं'

'मैं बहुत स्पष्ट बोलने वाला इंसान हूं'

इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में सोनू निगम ने इन सवालों पर कहा, 'आज, जिस तरह के रिएलिटी शो हैं, उनमें शामिल होने के लिए मेरी अंतर-आत्मा मुझे इजाजत नहीं देती। मैं बहुत स्पष्ट बोलने वाला इंसान हूं। कोई मुझे यह नहीं बता सकता कि रिएलिटी शो में मुझे किस तरह का व्यवहार करना है। मान लीजिए, मैं वो सब करूं, जो रिएलिटी शो में मुझसे करने के लिए कहा जाए, लेकिन क्या वास्तव में मुझे उन चीजों को करने में मजा आएगा, जो मैं दिल से नहीं करना चाहता?'

Recommended Video

    Sonu Nigam क्यों दोबारा नहीं बनें Indian Idol के जज? अब Singer ने खुद किया खुलासा | वनइंडिया हिंदी
    'वो लोग ऐसा नाटक करने के लिए नहीं कहेंगे'

    'वो लोग ऐसा नाटक करने के लिए नहीं कहेंगे'

    सोनू निगम ने आगे कहा, 'मैं पश्चिम बंगाल में स्टार जलसा पर एक रिएलिटी शो 'सुपर सिंगर' को जज कर रहा हूं। मुझे लगता है कि ये मेरी पसंद का शो है। इस शो में कौशिकी चक्रवर्ती और कुमार सानू जैसे दिग्गज कलाकार तो हैं ही, साथ में एक अच्छा माहौल भी है। मैं उस शो में अच्छा महसूस कर रहा हूं और उम्मीद है कि वो लोग मुझसे ऐसा नाटक करने के लिए नहीं कहेंगे। और, अगर वो ऐसा कहते हैं, तो फिर हम देखेंगे।'

    'हमेशा वाह-वाह ही करेंगे तो कैसे चलेगा'

    'हमेशा वाह-वाह ही करेंगे तो कैसे चलेगा'

    आपको बता दें कि इससे पहले सोनू निगम ने इंडियन आइडल के जजों पर भी निशाना साधा था। दरअसल सोनू निगम ने कहा कि रिएलिटी शो के जजों को हर वक्त ही कंटेस्टेंट की तारीफ करने से बचना चाहिए। ईटी टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सोनू निगम ने कहा, 'अगर हम हमेशा वाह-वाह ही करेंगे तो कैसे चलेगा। शो में जजों के तौर पर हमारी जिम्मेदारी ये है कि हम पूरी ईमानदारी से कंटेस्टेंट को उसका फीडबैक दें, ताकि अगर उसकी सिंगिंग में कोई कमी है, तो वो उसमें सुधार कर सकें। हम वहां कंटेस्टेंट को कुछ सिखाने के लिए हैं, केवल तारीफ करने के लिए नहीं।'

    'ऐसे तो हम उनका भविष्य खराब कर रहे हैं'

    'ऐसे तो हम उनका भविष्य खराब कर रहे हैं'

    इस इंटरव्यू में सोनू निगम ने आगे कहा, 'अगर हम ईमानदारी से बच्चों का मूल्यांकन नहीं करेंगे, तो फिर तो हम उनका भविष्य खराब कर रहे हैं। जब तक आप किसी को उसका सही फीडबैक नहीं देंगे, वो कैसे समझ पाएगा कि उसकी परफॉर्मेंस खराब है या सही?' गौरतलब है कि सोनू निगम इंडियन आइडल के दो सीजन में जज की भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने सिंगिंग रिएलिटी शो 'सा रे गा मा पा' को भी जज किया था।

    कैसे शुरू हुआ इंडियन आइडल का विवाद

    कैसे शुरू हुआ इंडियन आइडल का विवाद

    हाल ही में इंडियल आइडल को लेकर सोनू निगम उस वक्त सुर्खियों में आए थे, जब दिग्गज गायक किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार पर उठे विवाद में उन्होंने अपना एक बयान जारी किया। दरअसल अमित कुमार ने एक इंटरव्यू में कहा कि इंडियन आइडल के निर्माताओं ने उनसे शो में सभी कंटेस्टेंट की तारीफ करने के लिए कहा था, भले ही उनकी अपनी राय कुछ अलग हो। अमित कुमार के इस खुलासे के बाद कुछ और सिंगर ने भी इंडियन आइडल पर इसी तरह के आरोप लगाए।

    'गलत लगा तो शो में क्यों आए अमित कुमार'

    'गलत लगा तो शो में क्यों आए अमित कुमार'

    वहीं अमित कुमार के इस बयान के बाद इंडियन आइडल के होस्ट आदित्य नारायण और शो में जज की भूमिका निभा रहे म्यूजिक कंपोजर मनोज मुंतसिर ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर अमित कुमार को गलत लगा था तो उन्हें शो में आना ही नहीं चाहिए था। विवाद बढ़ने के बाद सोनू निगम ने अमित कुमार का बचाव करते हुए एक वीडियो जारी किया और कहा कि कुछ लोग उनकी खामोशी का नाजायज फायदा उठा रहे हैं।

    'खामोशी का फायदा उठा रहे हैं लोग'

    'खामोशी का फायदा उठा रहे हैं लोग'

    अपने वीडियो में सोनू निगम ने कहा, 'अमित कुमार फिल्म इंडस्ट्री में काफी पहले से हैं और उन्होंने बॉलीवुड को बहुत कुछ दिया है। अमित कुमार महान सिंगर किशोर कुमार जी के बेटे हैं, हमारे गुरू के बेटे हैं। वो ज्यादा बोलते नहीं है और किसी विवाद में भी नहीं पड़ते हैं। अगर उन्होंने कुछ कहा है तो हमें उसे एक सलाह के तौर पर लेना चाहिए। लेकिन, कई लोग उनकी खामोशी का फायदा उठा रहे हैं और इस विवाद को हवा दे रहे हैं।'

    ये भी पढ़ें- पोर्न फिल्मों के जरिए मिया खलीफा ने कितनी कमाई की? खुद किया रकम का खुलासा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+