पोर्न फिल्मों के जरिए मिया खलीफा ने कितनी कमाई की? खुद किया रकम का खुलासा
मिया खलीफा ने बताया कि लोगों को लगता है कि एडल्ट फिल्मों के जरिए मैंने कई करोड़ रुपए कमाए हैं, लेकिन सच्चाई बिल्कुल अलग है।
नई दिल्ली: अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए दिग्गज बिजनेसमैन और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के मामले में अब कई तरह की नई बातें निकलकर सामने आ रही हैं। शुक्रवार को मुंबई पुलिस ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें एक वॉटसएप चैट के जरिए पता चला है कि राज कुंद्रा इंटरनेशनल लेवल पर 1.2 मिलियन डॉलर के बदले 121 विडियो बेचने की एक बड़ी डील करने वाले थे। राज कुंद्रा का मामला सामने आने के बाद पोर्न इंडस्ट्री और इन फिल्मों से होने वाली कमाई भी मीडिया की सुर्खियों में है। पिछले दिनों पूर्व एडल्ट स्टार मिया खलीफा ने भी एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने पोर्न फिल्मों के जरिए कुल कितनी कमाई की थी।

'पोर्न फिल्मों से इतने रुपए कमाए'
इस इंटरव्यू को खुद मिया खलीफा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। इंटरव्यू के दौरान मिया खलीफा ने बताया, 'मुझे लेकर मीडिया में काफी खबरें आईं और लोगों ने भी समझा कि एडल्ट फिल्मों के जरिए मैंने कई करोड़ रुपए कमाए हैं, लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है। साल 2014 से 2015 के बीच मैंने महज तीन महीनों के लिए इस इंडस्ट्री में काम किया और इस दौरान केवल 12 हजार डॉलर (करीब 9 लाख रुपए) कमाए। इसके बाद मैंने पोर्न फिल्मों में काम करना बंद कर दिया।'

'एडल्ट फिल्में छोड़ीं तो सामने आई नई मुसीबत'
एडल्ट फिल्में छोड़ने के बाद आई दिक्कतों का जिक्र करते हुए मिया खलीफा ने आगे बताया, 'पोर्न इंडस्ट्री को अलविदा कहने के बाद मैंने वहां से एक पैसे की भी कमाई नहीं की। हालांकि इसके बाद मुझे एक नॉर्मल नौकरी हासिल करने के लिए ना जाने कितनी परेशानियों और डरावने अनुभवों से गुजरना पड़ा। लेकिन, मैं अपना मन बना चुकी थी कि अब लौटकर उस इंडस्ट्री में वापस नहीं जाऊंगी।'
Recommended Video

किसके कहने पर पोर्न फिल्मों में आईं मिया खलीफा
आपको बता दें कि लेबनान के बेरट में जन्मी मिया खलीफा का परिवार 2001 में अमेरिका आ गया था। शुरुआत में मिया खलीफा ने मियामी फ्लोरिडा के एक रेस्टोरेंट में नौकरी की, जहां उनकी मुलाकात एक ऐसे शख्स से हुई, जिसने उन्हें पोर्न इंडस्ट्री में काम करने का ऑफर दिया। ऑफर मिलने के बाद मिया खलीफा पोर्न इंडस्ट्री में आईं लेकिन तीन महीनों बाद ही इन फिल्मों में काम करना बंद कर दिया।

हिजाब पहनने के सीन पर मिली धमकियां
पोर्न फिल्में करने के दौरान मिया खलीफा ने हिजाब पहनकर भी एक सीन किया, जिसे लेकर उन्हें धमकियां मिलीं। उन धमकियों का जिक्र करते हुए मिया खलीफा ने बताया, 'उस सीन को लेकर दुनियाभर में खबरें चलीं और आतंकी संगठन आईएसआईएस ने मुझे जान से मारने की धमकी दी। यहां तक कि कुछ देशों ने तो मेरे आने पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। उस इंडस्ट्री को छोड़े हुए अब मुझे लंबा वक्त बीत गया है, लेकिन लोग आज भी मुझे उसी नजर से देखते हैं।'

एक साल में ही खत्म हुई मिया खलीफा की शादी
पिछले साल ही अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी करने के बाद बीते बुधवार को मिया खलीफा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर इस बात का खुलासा किया कि वो दोनों अब अलग हो रहे हैं। मिया खलीफा ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'हम विश्वास के साथ कह सकते हैं कि हम दोनों ने अपनी शादी को बनाए रखने के लिए सब कुछ किया, लेकिन एक साल की कोशिश के बाद हम दोनों यह जानकर दूर हो रहे हैं कि हमारे अंदर दोस्ती है और हमने वास्तव में कोशिश की।'

हाई स्कूल के ब्वॉयफ्रेंड से हुई थी पहली शादी
मिया खलीफा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ जून 2019 में सगाई की थी और इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की। इसके बाद पिछले साल ही दोनों शादी के बंधन में बंधे थे, लेकिन एक साल के अंदर ही दोनों अलग हो गए। आपको बता दें कि ये मिया खलीफा की दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी अपने हाई स्कूल के ब्वॉयफ्रेंड से हुई थी और ये वही समय था, जब मिया खलीफा ने पोर्न इंडस्ट्री में कदम रखा।

और जब पाकिस्तान पर भड़कीं मिया खलीफा
हाल ही में मिया खलीफा उस वक्त सुर्खियों में आईं, जब पाकिस्तान सरकार ने उनके टिकटॉक अकाउंट को बैन कर दिया। पाकिस्तान के इस कदम से भड़कीं मिया खलीफा ने ट्विटर पर पोस्ट लिखते हुए इसे तानाशाही भरा फैसला बताया। साथ ही मिया खलीफा ने पाकिस्तान के लोगों से इसके खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। मिया खलीफा ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मेरा टिकटॉक अकाउंट पाकिस्तान ने बैन कर दिया है और इसके खिलाफ लोगों को आवाज उठानी चाहिए। अब मैं पाकिस्तान में अपने फैंस के लिए टिकटॉक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करूंगी।'
ये भी पढ़ें- फिल्मी एक्टर बन गया ट्रांसजेंडर, नहीं पहचान पाया कोई, अब निभा रहे महिला का किरदार











Click it and Unblock the Notifications