ब्लैक फंगस के बढ़ते कहर के बीच सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, दवाओं का इंतजाम करने की अपील

नई दिल्ली, मई 22: कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बाद स्थिति बहुत बिगड़ गई है, ऐसे में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार चिट्ठी लिखकर नए-नए मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करवा रही हैं। अब शनिवार को उन्होंने कोरोना संक्रमण के बाद ब्लैक फंगस से जूझ रहे लोगों के लिए पीएम मोदी को पत्र लिखा है। जिसमें पीएम मोदी से अनुरोध करते हुए कहा है कि म्यूकोरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) का कहर दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है, ऐसे में ब्लैक फंगस की दवाओं का इंतजाम किया जाए।

Recommended Video

    Black Fungus के कहर के बीच Sonia Gandhi ने PM Modi को लिखा खत, की ये अपील | वनइंडिया हिंदी
    Sonia Gandhi wrote to PM Modi

    सोनिया गांधी ने अपने पत्र में लिखा कि केंद्र ने राज्यों से ब्लैक फंगस को महामारी घोषित करने के लिए कहा है। ऐसे में इसका मतलब है कि इसके इलाज के लिए जरूरी दवाओं का पर्याप्त उत्पादन और आपूर्ति सुनिश्चित करना जरूरी है। इसके साथ ही इससे ग्रसित मरीजों का फ्री में इलाज करना चाहिए। वहीं उन्होंने पीएम मोदी को बताया कि लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन की बाजारों में भारी कमी है, जिस पर तुरंत एक्शन लेते हुए पूरी करने का अनुरोध किया है। साथ ही आयुष्मान भारत और अन्य स्वास्थ्य बीमा उत्पादों में म्यूकोरमाइकोसिस को कवर करने का आग्रह किया है।

    आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण के बाद मरीज अब म्यूकोरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस जैसी घातक बीमारी का सामना कर रहे हैं। जिसके उपचार में लिपोसोमल एम्फोटेरिसिन-बी का इंजेक्शन की इन दिनों भारी कमी देखी जा रही है। वहीं इससे पहले सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों को फ्री शिक्षा देते हुए नवोदय विद्यालयों में एडमिशन कराने की बात कही थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+