सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार, रायबरेली से लड़ सकती हैं प्रियंका: सूत्र
Rajya Sabha Chunav: राज्यसभा की 56 सीटों के लिए चुनाव 27 फरवरी को चुनाव होने हैं। इससे लेकर राजनीतिक दल लगातार अपनी उम्मीदवारों का ऐलान कर रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा की उम्मीदवार हो सकती हैं।
सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने के बाद रायबरेली सीट खाली होने वाली है। माना जा रहा है कि, कांग्रेस यहां से प्रियंका गांधी को मैदान में उतार सकती है। कांग्रेस अगले एक से दो दिनों में कांग्रेस अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर सकती है।

सूत्रों की मानें तो सोनिया गांधी राजस्थान से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार हो सकती हैं। राजस्थान में 3 सीटों पर राज्यसभा के चुनाव होने हैं। बीजेपी के खाते में 2 और कांग्रेस के खाते में एक सीट के जाने की संभावना है।
सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने के चलते कांग्रेस की परंपरागत सीट रायबरेली खाली हो जाएगी।जिसके बाद माना जा रहा है कि, सोनिया गांधी की सीट से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी चुनाव लड़ सकती हैं।
वहीं अभिषेक मनु सिंघवी कर्नाटक से, अखिलेश प्रसाद सिंह बिहार से राज्यसभा उम्मीदवार हो सकते हैं। इसके अलावा पार्टी एक बार फिर सैय्यद नासिर हुसैन, अजय माकन को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित कर सकती है। इस बीच अशोक चव्हाण कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में अब अगर और विधायक कांग्रेस का दामन छोड़ते हैं तो महाराष्ट्र में कांग्रेस के पास एक भी राज्यसभा सीट का विकल्प नहीं बचेगा।
कांग्रेस की मध्य प्रदेश कांग्रेस इकाई ने पार्टी की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी से राज्यसभा में राज्य का प्रतिनिधित्व करने की अपील की है। राज्य इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोमवार को बताया कि वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने हाल ही में दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात की और उनसे प्रदेश इकाई की मांग पर विचार करने का आग्रह किया।
मध्य प्रदेश से राज्यसभा में मौजूदा पांच सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इन पांच सीटों में से चार पर सत्तारूढ़ भाजपा और एक पर विपक्षी कांग्रेस का कब्जा है।












Click it and Unblock the Notifications