सोनिया गांधी की डिनर पार्टी, बोली नयी पार्टी का आगाज हो रहा है
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में बुरी तरह मुंह की खाने के बाद कांग्रेस एक बार फिर से अपनी सियासी जमीन तलाशने में जुटी है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी को एक बार फिर से मजबूती से खड़ा करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी कर ली है।

बुधवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलने के बाद सोनिया गांधी ने कांग्रेस के सांसदों के साथ मुलाकात के दौरान कहा कि लोकसभा में पार्टी का आक्रामक रवैया पार्टी के लिए नयी शुरुआत है। साथी ही यह यह एक नयी पार्टी का भी आगाज है।
सोनिया गांधी ने बुधवार को 10 जनपथ पर पार्टी के सांसदों की एक बैठक बुलायी थी जिसमें पार्टी की आगे की रणनीति तय की जानी थी। इस बैठक में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सहित पार्टी के कई आला नेता भी मौजूद थे। वहीं इस बैठक में यह भी अहम चर्चा थी कि राहुल गांधी के नये अवतार पार्टी की पार्टी को सख्त जरूरत थी।
वहीं राहुल गांधी के सूत्रों की मानें तो हाल ही में राहुल गांधी के पंजाब और महाराष्ट्र के दौरों के बाद के कार्यकर्ताओं से किसानों के मुद्दे को जोर-शोर से उठाने के लिए कहा गया है। इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई शीर्ष नेता भी मौजूद थे, जिन्होंने पार्टी की भविष्य की नीति पर चर्चा की।












Click it and Unblock the Notifications