'बदल सकती है केंद्र की राजनीति, कांग्रेस के पक्ष में माहौल', CPP की बैठक में सोनिया गांधी ने दिया बड़ा संकेत

हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में जिस तरह से कांग्रेस को जबरदस्त सफलता मिली है, उसके बाद पार्टी के हौसले काफी बुलंद हैं। कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने कहा कि माहौल कांग्रेस पार्टी के पक्ष में है। सोनिया गांधी ने कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की बैठक में यह बात कही।

सोनिया गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जो रफ्तार मिली है, लोगों के बीच जो अच्छी छवि बनी है, उसे बनाए रखने की जरूरत है। हमें अति आत्मविश्वास से बचना है और इतने से ही संतुष्ट होने की जरूरत नहीं है।

Sonia Gandhi

देश की राजनीति में आ सकता है बदलाव

जिस तरह का प्रदर्शन हमने लोकसभा चुनाव में किया है अगर वैसा ही प्रदर्शन आने वाले चुनाव में करते हैं तो देश की राजनीति में बदलाव आ सकता है। सोनिया गांधी ने मोदी सरकार को आड़े हाथ लिया।

सोनिया ने केंद्र पर आरोप लगाया है कि सरकार चुनाव के नतीजों से सीख नहीं रही है। केंद्र सरकार अभी भी अपनी पुरानी नीति पर चल रही है, लोगों के बीच फूट डालने का काम कर रही है, लोगों में भय और शत्रुता को बढ़ा रही है।

सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया

सोनिया गांधी ने् कहा कि सौभाग्य से सुप्रीम कोर्ट सही समय पर अपना हस्तक्षेप कर रहा है। जिस तरह से यूपी-उत्तराखंड सरकार के कांवड़ यात्रा को लेकर आदेश पर कोर्ट ने रोक लगाई, उसका जिक्र करते हुए सोनिया गांधी ने सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया अदा किया।

हालांकि सोनिया ने कहा कि यह अल्पकालिक राहत है। आप देखिए कैसे नियमों को अचानक से बदला गया और ब्यूरोक्रैट्स को आरएसएस की गतिविधियों में हिस्सा लेने की अनुमति दी गई। आरएसएस खुद को सांस्कृतिक संगठन कहता है,लेकिन पूरी दुनिया को पता है कि यह संघ भाजपा की राजनीतिक और वैचारिक विचारधारा यहीं से आती है।

गौर करने वाली बात है कि चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड में चुनाव होने हैं, माना जा रहा है कि जम्मू कश्मीर में भी इस वर्ष विधान सभा चुनाव हो सकते हैं।

माहौल कांग्रेस के पक्ष में

सोनिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद उत्साह को बनाए रखें, लोगों के भीतर अपनी छवि को बेहतर करते रहें।हमें नतीजों से खुश होकर संतोष नहीं कर लेना है, हमें आत्मविश्वास से भी बचना है।

माहौल हमारे पक्ष में है। मैं कहना चाहती हूं कि अगर हम अच्छा प्रदर्शन करते हैं और लोकसभा चुनाव की ही तरह नतीजे आते हैं तो राष्ट्रीय राजनीति में बदलाव देखने को मिलेंगे।

सोनिया गांधी ने आम बजट की आलोचना करते हुए कहा कि किसानों, युवाओं को एक बार फिर से पूरी तरह से बजट में नजरअंदाज किया गया। प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री बजट को उपलब्धि बता रहे हैं लेकिन लोगों के भीतर बजट को लेकर घोर निराशा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+