पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सोनिया-राहुल ने दी श्रद्धांजलि, कई शीर्ष नेता भी पहुंचे वीर भूमि

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कई शीर्ष कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

आज सुबह ही मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, रॉबर्ट वाड्रा दिल्ली स्थित वीर भूमि पहुंचे। यहां राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए पुष्प अर्पित किया। इसके साथ ही सचिन पायलट भी यहां पहुंचे और उन्होंने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

sonia gandhi

इसके साथ ही कांग्रेस नेता पी चिदंबरम भी वीर भूमि पहुंचे और उन्होंने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। एक के बाद एक कांग्रेस के शीर्ष नेता वीर भूमि पहुंच रहे हैं और राजीव गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं।

Recommended Video

    पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सोनिया-राहुल ने दी श्रद्धांजलि

    बता दें कि 21 मई 1991 में एक चुनावी रैली के दौरान तमिलनाड़ु में राजीव गांधी पर आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमे उनकी हत्या कर दी गई। चेन्नई के करीब श्रीपेरम्बदूर में उनकी मानव बम से हत्या की गई थी।

    जांच के बाद यह बात सामने आई थी कि एक महिला ने उनकी हत्या की है, जो मानव बम लेकर रैली में पहुंची थी। वह राजीव गांधी के पास जब पहुंची तो वो उनके पैर छूने के लिए झुकी। इस दौरान महिला ने अपनी कमर पर लगे ट्रिगर को दबा दिया। जिसके बाद यहां विस्फोट हुआ और राजीव गांधी समेत 18 लोगों की मौत हो गई।

    जो महिला मानव बम बनकर आई थी उसका नाम धनु था और वह लिट्टे की सदस्य थी। इस मामले में 26 दोषियों को मौत की सजा सुनाई गई थी। लेकिन मई 1999 में सुप्रीम कोर्ट ने 19 लोगों को बरी कर दिया।

    बाकी के सात में से चार अभियुक्त नलिनी, मुरुगन, संथन, पेरारिवलन को मृत्युदंड सुनाया गया। जबकि रविचंद्रन, रॉबर्ट और जयकुमार को उम्रकैद हुई।

    चारो अभियुक्त जिन्हें मृत्युदंड की सजा सुनाई गई थी, उनकी दया याचिका के बाद सजा को उम्रकैद में तब्दील कर दिया गया। बाकी अभियुक्तों की दया याचिका को 2011 में राष्ट्रपति ने ठुकरा दिया।

    इस वर्ष इन सबकी सजा पूरी हो गई और उन्हें रिहा करदिया गया। अब राजीव गांधी की हत्या में कोई भी जेल में नहीं है। मुरुगन, जयकुमार और रॉबर्ट ने तीन दशक तक सजा पूरी की और उन्हें रिहा करने के बाद श्रीलंका भेज दिया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+