आतंकी हमलों से आहत सोनिया, नहीं मनाएंगी अपना बर्थ डे

नयी दिल्ली। पहले छत्तीसगढ़ में नकस्लियों का हमला, फिर जम्मू कश्मीर में आंतकियों के एक के बाद एक हमलों से आहत कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कल अपना जन्नेमदिन नहीं मनाएंगी। कल 68 साल की होने जा रही सोनिया गांधी ने इन हमलों के मद्देनजर जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है।

sonia gandhi

पार्टी ने इस बारे में बयान जारी करते हुए बताया कि शहीद सैनिकों और पुलिसकर्मियों के प्रति एकजुटता के लिए सोनिया गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनका जन्मदिन नहीं मनाने को कहा है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद ये सोनिया गांधी का पहला जन्मदिन है।

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में 5 दिसंबर को बारामूला जिले के उरी क्षेत्र में आंतकी हमला हुआ था, जिसमें 11 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे। वहीं छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर को नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में माओवादियों के हमले में सीआरपीएफ के 14 जवान शहीद हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+