लोकसभा में 'जांच एसेंसियों के दुरुपयोग' को लेकर कांग्रेस सांसदों का हंगामा, वेल में उतरीं सोनिया गांधी
नई दिल्ली, 03 अगस्त: लोकसभा में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस सांसद केंद्र पर ''केंद्रीय जांच एसेंसियों के दुरुपयोग'' का अरोप लगाते हुए वेल में उतर आए और जमकर हंगामा किया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी वेल में उतरकर कांग्रेस सांसदों के साथ शामिल हो गईं। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी कई है। वहीं, डीएमके सांसद भी वेल में पहुंच गए और "ईडी, मोदी डाउन डाउन" और "नरेंद्र मोदी जवाब दो" के नारे लगाए। एनसीपी और तृणमूल कांग्रेस के कुछ सांसदों ने भी अपनी सीटों के पास खड़े होकर विरोध दर्ज कराया। हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्रवाई दो बार बाधित हुई। पहली सुबह 11.10 से 12 बजे तक फिर 12.15 से दोपहर 2 बजे तक लोकसभा की कार्रवाई बाधित रही।
Recommended Video

दोपहर में जब सदन की कार्रवाई दोबारा शुरू हुई तो कांग्रेस सांसदों ने जोर देकर कहा कि उनके नेता अधीर रंजन चौधरी को सदन में इस मुद्दे को उठाने की अनुमति दी जाए। इसपर सभापति राजेंद्र अग्रवाल ने उन्हें बोलने की अनुमति नहीं दी, जिसके बाद सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामे के बीच द्रमुक सांसद दयानिधि मारन, शशि थरूर और कार्ति पी चिदंबरम जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को सदन के वेल में आने के लिए राजी करते नजर आए। इस पर सोनिया गांधी उठ खड़ी हुईं और सदन के वेल में प्रदर्शनकारियों के साथ शामिल हुईं और चिदंबरम को भी आगे बढ़ने को कहा।
कांग्रेस सांसदों द्वारा की जा रही लगातार नारेबाजी और हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही को पहले 12 बजे तक और फिर दोपहर बाद 2 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा। कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने नेशनल हेराल्ड के कार्यालय पर ईडी द्वारा की गई छापेमारी पर चर्चा के लिए लोक सभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया था। बुधवार सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस सांसदों ने ईडी और अन्य जांच एजेंसियो के दुरुपयोग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामे के बीच पीठासीन सभापति राजेंद्र अग्रवाल ने सदन की कार्यवाही को चलाने की कोशिश की। वो लगातार हंगामा कर रहे सांसदों से अपनी-अपनी सीट पर जाने की अपील करते रहे, लेकिन कांग्रेस सांसद हंगामा करते रहे। हंगामे के बीच ही सदन में ऊर्जा सरंक्षण (संशोधन) विधेयक , 2022 को पेश किया गया, लेकिन इसके बाद भी हंगामा जारी रहने पर सदन की कार्यवाही को दोपहर बाद 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications