चापलूसी की हद: बोले सलमान, सोनिया सिर्फ राहुल की नहीं बल्कि पूरे देश की मां हैं

आगे की बात करने से पहले आपको बता दें कि मणिशंकर अय्यर से जब पूछा गया कि अगर राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं होते हैं तो कांग्रेस की ओर से कौन इस पद का दावेदार होगा। इस पर उनका जवाब था कि राहुल गांधी अगर पीएम पद के उम्मीदवार नहीं होते हैं तो सोनिया गांधी को इस पद का उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए।
उसके बाद आज सलमान खुर्शीद ने सोनिया गांधी की चापलूसी करते हुए कहा कि 'सोनिया गांधी बस राहुल गांधी की मां नहीं हैं, वो हमारी भी मां हैं। सोनिया गांधी पूरे देश की मां हैं। सलमान खुर्शीद ने ये बयान मणिशंकर अय्यर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा। वहीं प्रधानमंत्री पद के उम्मीवाद के रूप में एक और नाम सामने आया है। आधार योजना (UID) के कर्ता-धता्र नंदन नीलेकणि के नाम की चर्चा पार्टी के भीतर शुरु हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications