#CongressPresident: पार्टी की कमान फिर से सोनिया के हाथ, गांधी परिवार के ये लोग संभाल चुके हैं कुर्सी

नई दिल्ली। एक बार फिर से सोनिया गांधी के हाथ में कांग्रेस पार्टी की कमान आ गई है, करीब 72 दिनों की लंबी जदोजहद के बाद फिर से पार्टी का दारोमदार सोनिया गांधी को सौंप दिया गया है, गौरतलब है कि राहुल गांधी ने 2019 के चुनावों की हार की जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, इसके बाद से राहुल गांधी के मान मनौव्वल का दौर चल रहा था लेकिन राहुल नहीं माने और माथापच्ची के बाद एक बार फिर से उनकी मां सोनिया गांधी के ही कंधे पर पार्टी की जिम्मेदारी आ गई है।

कांग्रेस पार्टी की कमान फिर से सोनिया के हाथ

कांग्रेस पार्टी की कमान फिर से सोनिया के हाथ

मालूम हो कि शनिवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई थी. कार्यसमिति के 5 ग्रुप बनाकर सभी राज्यों के नेताओं से राय मांगी गई, सभी ने एक स्वर में राहुल गांधी को अध्यक्ष बने रहने की राय सामने रख दी लेकिन राहुल गांधी राजी नहीं हुए और इसी बीच, पी. चिदंबरम ने सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष बनाये जाने का प्रस्ताव रख दिया, जिस पर सोनिया ने नहीं कह दिया, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बैठक में कहा कि जब राहुल गांधी CWC का फैसला मानने को तैयार नही हैं तो मैडम को आगे आना ही चाहिए।

राहुल नहीं हुए राजी इसलिए सोनिया को कहना पड़ा हां

राहुल नहीं हुए राजी इसलिए सोनिया को कहना पड़ा हां

सभी नेताओं ने सोनिया से साफ-साफ कह दिया कि इस सूरत में उन्हें पार्टी संभालनी ही पड़ेगी, इस बात को पूरे CWC सदस्यों के दोहराने पर आखिरकार सोनिया को मानना पड़ा, मुकुल वासनिक को अध्यक्ष बनाना तय था, लेकिन सोनिया गांधी को बोला गया कि अगर कोई और अध्यक्ष बना तो विरोधी गांधी परिवार की कठपुतली कहेंगे, इसके बाद ही ना ना करते करते सोनिया गांधी मान गईं और एक बार फिर से कांग्रेस की कमान गांधी परिवार के हाथ में आ गई।

चलिए जानते है उन लोगों के बारे में जो राहुल-सोनिया से पहले कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं..

कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर सबसे पहली ताजपोशी मोती लाल नेहरू की हुई थी

कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर सबसे पहली ताजपोशी मोती लाल नेहरू की हुई थी

नेहरू परिवार में कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर सबसे पहली ताजपोशी मोती लाल नेहरू की हुई थी। वो राहुल के परनाना और पंडित जवाहर लाल नेहरू के पिता थे। मोतीलाल नेहरू को दो बार कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। पहली बार1919 में कांग्रेस के अमृतसर अधिवेशन में मोतीलाल नेहरू को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया जबकि दूसरी बार वो 1928 में पार्टी के अध्यक्ष बने थे।

जवाहरलाल नेहरू - 8 बार कांग्रेस के अध्यक्ष

मोतीलाल नेहरू के बाद जवाहरलाल नेहरू ने कांग्रेस की कमान संभाली थी। जवाहरलाल नेहरू 8 बार कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके है। जवाहरलाल नेहरू ने सबसे पहली बार 1929 में कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में अध्यक्ष बनाए गए। इसके बाद उन्हें 1930, 1936, 1937, 1951, 1952,1953,और 1954 में लगातार कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया।

इंदिरा गांधी

इंदिरा गांधी

इंदिरा नेहरू परिवार की तीसरी पीढ़ी के तौर पर कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं। इंदिरा गांधी को चार बार कांग्रेस की कमान सौंपी गई। इंदिरा गांधी पहली बार 1959 में कांग्रेस के दिल्ली के विशेष सेशन में अध्यक्ष बनी। इसके बाद पांच साल के लिए 1978 से 1983 तक इंदिरा को अध्यक्ष बनाया गया।

राजीव गांधी - 1985 से 1991 तक

राजीव गांधी ने नेहरू परिवार की चौथी पीढ़ी के तौर पर पार्टी की कमान संभाली। इंदिरा की मौत के बाद राजीव गांधी के अध्यक्ष बने और उन्होंने 1985 से 1991 तक कांग्रेस की कमान संभाली।

सोनिया गांधी ने हाथ में आई कमान

सोनिया गांधी ने हाथ में आई कमान

राजीव गांधी की मौत के बाद कांग्रेस की कमान सोनिया गांधी को सौंपी गई। सोनिया ने 1998 में पार्टी की कमान अपने हाथों में ले ली। नेहरू-गांधी परिवार की पांचवी पीढ़ी के रूप में सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष बनी। सोनिया सन् 1998 से लेकर साल 2017 तक सोनिया के हाथ में रही कमान।

राहुल गांधी - निर्विरोध चुने गए थे अध्यक्ष

नेहरू परिवार की पांचवी पीढ़ी के युवा नेता राहुल गांधी अपने हाथों में पार्टी की कमान ली थी, 11 दिसंबर 2017 को वो पार्टी के नए अध्यक्ष चुने गए थे लेकिन राहुल गांधी ने 2019 के चुनावों की हार की जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया , जिसके बाद अब एक बार फिर से पार्टी अध्यक्ष की कुर्सी पर उनकी मां सोनिया गांधी को बैठना पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+