चिंतन शिविर में सोनिया गांधी बोलीं- दो अक्टूबर से शुरू करेंगे कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा
राजस्थान में आयोजित कांग्रेस के चिंतन शिविर में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को कहा कि हम दो अक्टूबर गांधी जयंती से 'नेशनल कन्याकुमारी से कश्मीर भारत जोड़ो यात्रा' शुरू करेंगे।
नई दिल्ली, 15 मई: राजस्थान में आयोजित कांग्रेस के चिंतन शिविर में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को कहा कि हम दो अक्टूबर गांधी जयंती से 'नेशनल कन्याकुमारी से कश्मीर भारत जोड़ो यात्रा' शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा समेत हम सभी यात्रा में शामिल होंगे।
Recommended Video

नवसंकल्प शिविर में सोनिया गांधी ने कहा कि हम अपने वरिष्ठ सहयोगियों के साथ मिलकर काम करेंगे। चीजों को समायोजित करने का तरीका खोजना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन में सुधार के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। कहा कि हम जीतेंगे...यही हमारा संकल्प है, यही हमारा नव संकल्प है।
कांग्रेस जन जागरण अभियान की शुरुआत
उन्होंने कहा कि यह यात्रा लोगों के बीच सामाजिक सौहार्द को बढ़ाएगी और संविधान का सरंक्षण करने में मदद करेगी। सोनिया गांधी ने कहा कि पार्टी 15 जून से कांग्रेस जन जागरण अभियान की शुरुआत करेगी।
राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विकास मॉडल पर चर्चा
बता दें कि कांग्रेस का 'नवसंकल्प शिविर' का रविवार को आखिरी दिन है। इस शिविर में राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विकास मॉडल पर चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी मौजूद रहे। 6 कमेटियों ने सोनिया गांधी को रिपोर्ट सौंपी। शिविर में 2 दिन की चर्चा के बाद पैनल के कन्वीनर्स ने सुझावों सहित रिपोर्ट सौंपी है।
चुनावी जीत पर ज्यादा जोर
कांग्रेस पार्टी भविष्य की रणनीति का खाका तैयार के लिए नव संकल्प की तैयारी में जुटी है। चिंतन शिविर में पार्टी नेताओं ने संगठन को मजबूत बनाने से ज्यादा चुनावी जीत पर ज्यादा जोर दिया। सूत्रों के मुताबिक, ज्यादातर सदस्यों की राय है कि कांग्रेस को नए सहयोगियों की तलाश करते हुए राज्य स्तर पर गठबंधन के प्रयास करने चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications