LOCKDOWN के चलते बेरोजगार हुए 12 करोड़ लोगों को मोदी सरकार दे 7500 रुपए: सोनिया गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। सोनिया गांधी ने कहा कि मैंने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को लेकर जो सुझाव दिए थे उसपर सरकार ने भेदभावपूर्ण तरीके से काम किया है। पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों के साथ दिल्ली में सीडब्लूयसी की बैठक के दौरान सोनिया गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार से अपेक्षा थी कि वह संकट के समय में बड़ा दिल रखेगी, लेकिन ऐसा कतई होता नहीं दिख रहा है। हमने तीन हफ्ते पहले मुलाकात की थी, उसके बाद से अबतक यह महामारी अब काफी तेजी से फैल चुकी है।

Recommended Video

      Covid-19: Sonia Gandhi ने खराब PPE Kit को लेकर Modi Govt पर बोला बड़ा हमला | वनइंडिया हिंदी
      sonia gandhi

      लोगों के खाते में डाले जाएं 7500 रुपए

      इसके साथ ही सोनिया गांधी ने सरकार से मांग की है कि जो लोग लॉकडाउन के दौरान बेरोजगार हो गए हैं उनके खाते में 7500 रुपए भेजना चाहिए। लॉकडाउ के पहले चरण में 12 करोड़ लोग बेरोजगार हो गए, लिहाजा इन सभी लोगों के खाते में 7500 रुपए डालना चाहिए। ऐसे समय में जो करुणा, सहजता और बड़ा दिल सरकार में दिखना चाहिए, वह नहीं होता दिख रहा है। संकट के समय भी सरकार ने जो कदम उठाए हैं वह आंशिक हैं। किसानों, सूक्ष्म् व लघु एवं मध्यम उद्योग से जुड़े लोगों के लिए तत्काल राहत पैकेज की घोषणा की जाए

      सुझाव को नहीं माना जा रहा
      सोनिया ने कहा कि हमने मदद के लिए सकारात्मक और रचनात्मक सुझाव दिए थे। दुर्भाग्य ये हैं कि सरकार ने हमारे सुझाव के एक छोटे हिस्से को ही स्वीकार किया। संकट के समय में केंद्र सरकार को बड़ा दिल रखना चाहिए, लेकिन वह हुआ नहीं। इसके साथ ही सोनिया ने कहा कि समाज के कुछ वर्ग किसान, प्रवासी मजदूर, दिहाड़ी के मजदूर और असंगठित क्षेत्र के लोग काफी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। व्यापार, उद्योग पूरी तरह से बंद है और लोगों की आजीविका पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है।

      टेस्टिंग बढ़ाई जाए

      हमने कई बार पीएम से अपील की थी कि टेस्टिंग, ट्रेसिंग और क्वारेंटीन का कोई विकल्प नहीं है। दुर्भाग्य से टेस्टिंग अभी भी बहुत धीमी है। टेस्टिंग किट की आपूर्ति बहुत कम है और इसकी गुणवत्ता बहुत खराब है। पीपीई किट बहुत कम हैं और इसकी गुणवत्ता भी अच्छी नहीं है। बता दें कि सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को 23 मार्च के बाद से कोरोना वायरस को लेकर कई पत्र लिखे हैं। सोनिया गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों में साप्रदायिक भेदभाव के वायरस का जहर घोल रही है। यह सब ऐसे समय में किया जा रहा है जब लोगों को कोरोना के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना चाहिए।

      स्वास्थ्यकर्मियों की तारीफ

      इसके साथ ही सोनिया गांधी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई के काल में कुछ सफल कहानियां भी हैं, हमे उसका स्वागत करना चाहिए। हमे उन सभी लोगों की तारीफ करनी चाहिए जो कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे हैं। तमाम उपकरणों की कमी के बावजूद ये लोग डटकर लड़ रहे हैं। डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिक्स, स्वास्थ्यकर्मी, सफाई कर्मी, जरूरी सेवाओं को पहुंचाने वाले, एनजीओ, लाखों नागरिक देशभर में जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं। इन लोगों का समर्पण और दृढ़ संकल्प हमे प्रेरित करता है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+