सोनिया ने पीएम मोदी को बताया किसान विरोधी, गड़करी को दिया करारा जवाब

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भूमि अधिग्रहण बिल पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हमला बोला है। सोनिया ने नितिन गडकरी के उस पत्र का जवाब में मोदी पर हमला बोला जिसमें गडकरी ने सोनिया से इस बिल पर बहस का न्योता दिया था।

sonia gandhi

सोनिया गांधी ने कहा कि किसान विरोधी कानून थोप देने के बाद बहस की बातें करना सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सर्वानुमति बनाने की परंपरा का उपहास करने जैसा है। उन्होंने कहा कि यह बिल किसानों की रीढ़ तोड़ने वाला है और कांग्रेस कभी भी इसका समर्थन नहीं कर सकती है।

सोनिया गांधी ने भूमि अधिग्रहण विधेयक के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के पत्र का तीखे शब्दों ने जवाब देते हुए लिखा है कि ‘संशोधन आप बिना किसी भी बहस और चर्चा से गुजरे ले आए हैं। सरकार द्वारा मनमाने ढंग से किसान विरोधी कानून थोप देने के बाद बहस की बातें करना राष्ट्रीय महत्व की नीतियां लागू करने के पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सर्वानुमति बनाने की परंपरा का उपहास करने के बाराबर है।'

वहीं उन्होंने कहा कि मैं ‘स्पष्ट कहूं तो, इसमें अर्धसत्यों और कुव्याख्याओं का प्रदर्शन देखकर चकित रह गई। वैसे मुझे चकित नहीं होना चाहिए था, तार्किक और प्रभावित कर सकने वाली दलीलों के अभाव में आपकी सरकार तो ऐसा करने की आदी ही है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+