उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे ये दिग्गज नेता, 400 किसानों को भी न्योता
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में पहली बार ठाकरे परिवार का प्रधानमंत्री बनने जा रहा है। प्रदेश में कई सप्ताह चले सियासी ड्रामे के बाद आखिरकार शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे गुरूवार को महाराष्ट्र के सीएम पद के रूप में शपथ ग्रहण करने वाले हैं। इस मौके पर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए देश के कई दिग्गज नेताओं सहित 400 किसानों को न्योता भेजा गया है। दिग्गज नेताओं की लिस्ट में सीएम केजरीवाल और ममता बनर्जी का भी नाम है।

कांग्रेस के सभी मुख्मंत्रियों को किया आमंत्रित
मंगलवार को देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के इस्तीफे के बाद शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने गठबंधन कर सरकार गठन करने का दावा किया। तीनों दलों ने सीएम पद के लिए उद्धव ठाकरे के नाम पर मुहर लगाई, कल यानी गुरुवार को शिवसेना प्रमुख प्रदेश प्रमुख की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए कांग्रेस के सभी मुख्मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है।

अरविंद केजरीवाल और ममता बनर्जी को भी न्योता
इसके अलावा कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी शिवसेना ने न्योता भेजा है। डीएमके के नेता एमके स्टालिन, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को भी न्योता भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह में एकबार फिर पूरा महागठबंधन एकजुट होने वाला है।

400 किसानों को भी न्योता
शिवसेना नेता विनायक राउत ने बताया कि उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह में सिर्फ देश के दिग्गज नेताओं को ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों के लगभग 400 किसानों को आमंत्रित किया गया है। जिन किसानों ने आत्महत्या की है उनके परिजनों को भी समारोह में बुलाया गया है इसके अलावा कई किसानों का सम्मान भी किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: 'एनसीपी-कांग्रेस-शिवसेना सबसे निकम्मी और भ्रष्ट सरकार भी साबित हो सकती है'
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications