कांग्रेस पर हमलावर भाजपा, कहा- सोनिया और राहुल गांधी हिन्दुओं को अपमानित करने के लिए माफी मांगें
Recommended Video

नई दिल्ली। 'राहुल गांधी जी की सोच हिन्दुओं के विरुद्ध है, वो हिन्दुओं से घृणा करते हैं। आज हम इसका खुलासा करेंगे।' यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज एक प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस नेता ने 'भगवा आंतकवाद' शब्द का इस्तमेाल किया था।'

पात्रा ने कहा कि 'विकिलीक्स के अमरीकी राजदूत के नोट से ये दावा किया गया है कि राहुल गांधी ने कहा था कि भारत के लिए लश्कर ज्यादा बड़ी समस्या नहीं हैं उन से बड़ी समस्या उग्र हिन्दू संगठनों से है।' पात्रा ने कहा कि 'राहुल के पार्टी की सोच हिन्दू विरोधी है।' उन्होंने कहा कि 'राहुल जी, आपको लगता है कि हिन्दू इस देश को तबाह कर देंगे और हाफिज सईद देश पर आक्रमण नहीं करेगा।'
उन्होंने प्रेस वार्ता में दावा किया कि राहुल गांधी ने 20 जुलाई 2009 को अमेरिकी राजदूत से कहा था कि घरेलू उग्रवादी हिंदू उग्रवादी समूह, आतंकवादी संगठन एलईटी से बड़ा खतरा हैं। पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी, दिग्विजय सिंह, सुशील सिंदे, पी चिदंबरम समेत कांग्रेस के तमाम नेताओं को देश से माफी मांगनी चाहिए। पात्रा ने कहा कि हम मांग करते हैं कि सोनिया जी और राहुल जी दुनिया भर में हिन्दुओं को अपमानित करने के लिए माफी मांगें।












Click it and Unblock the Notifications