Sonam Raghuvanshi Case: लॉकअप में अनोखी डिमांड, सीन रीक्रिएशन, 8 दिन पुलिस कस्टडी में सोनम ने क्या-क्या किया?

Sonam Raghuvanshi Case: इंदौर-मेघालय हनीमून मर्डर केस में 17 दिन बाद भी सनसनी बरकरार है। 2 जून 2025 को राजा रघुवंशी का शव मेघालय की गहरी खाई में मिला था। इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा समेत तीन भाड़े के हत्यारों की 8 दिन की पुलिस कस्टडी 19 जून को पूरी हो चुकी है। मेघालय की शिलॉन्ग पुलिस अब आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी में है।

पुलिस कस्टडी के दौरान सोनम ने लॉकअप में नॉर्थ इंडियन खाने की डिमांड कर सबको चौंका दिया। पुलिस ने उसकी फरमाइश को नजरअंदाज नहीं किया। 8 दिनों में क्राइम सीन रीक्रिएशन से लेकर गहन पूछताछ तक, शिलॉन्ग पुलिस ने सोनम की चालबाजियों को समझने की कोशिश की। आइए जानते हैं इन 8 दिनों में क्या-क्या हुआ...

Sonam Raghuvanshi case update

8 दिन की कस्टडी में क्या-क्या हुआ?

  • 11 जून 2025: शिलॉन्ग की जिला एवं सत्र न्यायालय ने सोनम, राज कुशवाहा और तीन कथित हत्यारों को 8 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा। पुलिस ने दावा किया कि सोनम की हत्या में सीधी संलिप्तता के सबूत हैं।
  • 12 जून 2025: विशेष जांच दल (SIT) ने चेरापूंजी (सोहरा) में क्राइम सीन का रीक्रिएशन किया। पुलिस ने एक लॉज पर छापा मारकर तीन हत्यारों की गतिविधियों से जुड़े दस्तावेज जब्त किए।
  • 13 जून 2025: सोनम ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने 14-20 लाख रुपये में हत्यारों को हायर कर राजा की हत्या की साजिश रची। हालांकि, पुलिस ने इसे कोर्ट में रिकॉर्ड किए बिना प्रमाणिक नहीं माना।
  • 14-16 जून 2025: पुलिस को सोनम और राज कुशवाहा के बीच 100+ कॉल रिकॉर्ड्स मिले, जिनमें हत्या की साजिश की बातें सामने आईं। हत्या के चार असफल प्रयासों के बाद चौथी बार में वारदात को अंजाम दिया गया। यह साजिश शादी से 11 दिन पहले शुरू हुई थी।
  • 17 जून 2025: पुलिस ने वेई सावडोंग फॉल्स, चेरापूंजी में दोबारा क्राइम सीन रीक्रिएट किया। सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स और टोल प्लाजा रिकॉर्ड्स की जांच की गई। एक आरोपी विशाल ने राजा के सिर पर पहला वार करने की बात कबूली।
  • 18 जून 2025: मेघालय पुलिस ने इंदौर में सोनम के घर पहुंचकर उसकी मां और भाई गोविंद से पूछताछ की। राज कुशवाहा की दादी का निधन हो गया।

Raja Raghuvanshi Murder Case Timeline: राजा रघुवंशी हत्याकांड: टाइमलाइन

  • 1 अक्टूबर 2024: राजा-सोनम का परिचय हुआ।
  • 14 मार्च 2025: राजा की मां ने सोनम के घर होली का उपहार दिया।
  • 11 मई 2025: राजा और सोनम की शादी।
  • 20 मई 2025: हनीमून के लिए मेघालय रवाना।
  • 22 मई 2025: चेरापूंजी में एक्टिवा किराए पर ली।
  • 23 मई 2025: लावारिस एक्टिवा मिली।
  • 24 मई 2025: परिवार से संपर्क टूटा।
  • 27 मई 2025: गृह मंत्री अमित शाह और मेघालय सीएम को सूचना दी गई।
  • 2 जून 2025: राजा का शव खाई में मिला।
  • 9 जून 2025: सोनम यूपी के गाजीपुर में पकड़ी गई।
  • 11 जून 2025: सभी आरोपियों को 8 दिन की रिमांड।
  • 16 जून 2025: फोटोग्राफर ने 23 मई के दो वीडियो शेयर किए।

आगे क्या?

पुलिस अब तकनीकी सबूतों और पूछताछ के आधार पर मामले को मजबूत कर रही है। सोनम की चालाकी और साजिश की परतें धीरे-धीरे खुल रही हैं। शिलॉन्ग पुलिस जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट पेश कर सकती है। इस केस ने न केवल इंदौर बल्कि पूरे देश में हलचल मचा दी है।

ये भी पढ़ें-Raja Raghuvanshi पार्ट-2 बनने से बाल-बाल बचा सुनील, प्रेमी संग भागी दुल्हन, बोला- 'हनीमून का था प्लान, बच गया'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+