सोनम कपूर के साथ कैब ड्राइवर ने की ऐसी हरकत, कहां- मैं अंदर तक कांप गई हूं...

सोनम कपूर ने ट्विटर पर बताई 'वो डरावनी बात', कहा- मैं उसकी हरकत से अंदर तक हिल गई हूं...

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अलग-अलग परेशानियों से जूझ रही हैं। अभी हाल ही में ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट से सफर करते समय उनका बैग गुम हो गया था, जिसे लेकर उन्होंने ट्वीट भी किया था। सोनम कपूर ने बताया था कि एक महीने के भीतर ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में उनका बैग गुम हो गया। अब सोनम कपूर ने अपने साथ घटी एक और भयावह घटना के बारे में बताया है। सोनम कपूर ने बताया कि लंदन में एक कैब में यात्रा के दौरान उन्हें बहुत बुरी स्थिति का सामना करना पड़ा है।

'बुरी तरह से हिल गई हूं मैं'

'बुरी तरह से हिल गई हूं मैं'

सोनम कपूर ने ट्वीट करते हुए अपने साथ घटी घटना के बारे में लिखा, 'हाय दोस्तो, लंदन में उबर कैब के साथ मुझे बहुत डरावने अनुभव का सामना करना पड़ा। प्लीज, प्लीज सावधान रहें। सबसे अच्छा और सबसे सुरक्षित है कि आप स्थानीय पब्लिक ट्रांसपोर्ट या स्थानीय कैब का ही इस्तेमाल करें। मैं इस घटना से बुरी तरह से हिल गई हूं।' सोनम कपूर के इस ट्वीट पर जब यूजर्स ने उनसे पूछा कि आखिर आपके साथ क्या हुआ, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, 'उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं लग रही थी और वो बार-बार मेरे ऊपर चिल्ला रहा था। मैं उसे देखकर अंदर तक बुरी तरह कांप रही थी।'

इन दिनों लंदन में हैं सोनम कपूर

इन दिनों लंदन में हैं सोनम कपूर

सोनम कपूर के इस ट्वीट पर उबर की तरफ से भी रिप्लाई आया। उबर की तरफ से कहा गया कि कोई भी कस्टमर कैब में राइड के दौरान अपने साथ हुई किसी असुविधा के लिए उनसे सीधे शिकायत कर सकता है। हालांकि सोनम कपूर ने उबर के इस ट्वीट पर किसी तरह का कोई जवाब नहीं दिया। आपको बता दें कि सोनम कपूर इन दिनों लंदन में हैं।

जब दो बार गुम हुआ सोनम का बैग

जब दो बार गुम हुआ सोनम का बैग

आपको बता दें कि इससे पहले सोनम कपूर ने अपने साथ ब्रिटिश एयरवेज में घटी एक घटना के बारे में भी ट्वीट किया था। सोनम कपूर ने ट्वीट करते हुए बताया था, 'एक महीने के अंदर यह तीसरी बार है, जब मैं ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में सफर कर रही हूं और मेरे साथ ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब मेरा बैग गुम हो गया है। मुझे लगता है इससे मुझे कई सबक मिले हैं। अब मैं कभी ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट से सफर नहीं करूंगी।' इसके बाद ब्रिटिश एयरवेज की तरफ से जवाब देते हुए कहा गया कि उन्हें इस असुविधा के लिए खेद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+