#SonamKiShaadi: दुल्हन बनने से पहले भाई हर्षवर्धन और बहन रिया संग वायरल हुईं सोनम कपूर की ये तस्वीरें

सोनम की शादी से पहले उनके भाई-बहन उनके साथ हर वक्त रहे। बहन के ससुराल जाने से पहले दोनों अपनी लाडली बहन के साथ ढेर सारी तस्वीरें खिंचवा लेना चाहते थे।

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। सोनम ने मुंबई में पूरे सिख रीति-रिवाज से शादी की। शादी से एक दिन पहले एक होटल में संगीत का कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ था। सोनम की शादी से पहले उनके भाई-बहन उनके साथ हर वक्त रहे। बहन के ससुराल जाने से पहले दोनों अपनी लाडली बहन के साथ ढेर सारी तस्वीरें खिंचवा लेना चाहते थे। देखिए भाई हर्षवर्धन और बहन रिया संग सोनम की वायरल तस्वीरें-

Sonam Kapoor

सोनम कपूर अपने भाई-बहनों के कितने करीब हैं, ये तो हर कोई जानता है। अपनी शादी से एक दिन पहले संगीत में सोनम काफी भावुक दिखीं। अपने भाई हर्षवर्धन और बहन रिया के संग उन्होंने खूब फोटो खिंचवाई।

हर्षवर्धन और रिया के साथ उनकी ये फोटो तो वायरल हो गई है। इस फोटो को हर्षवर्धन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया है, जिसमें सोनम उनके चेहरे पर हाथ रख कर लाड कर रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए हर्षवर्धन ने लिखा, 'भावेश जोशी और वीरे... क्या करूं खुद को रोक ही नहीं पाया, क्योंकि सोनम की शादी है।'

A post shared by Filmfare (@filmfare) on

A post shared by Filmfare (@filmfare) on

ये भी पढ़ें: #SonamKiShaadi: देखिये सोनम कपूर और आनंद अहूजा की शादी की पहली तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+