सोनाली फोगाट का पोस्टमार्टम कल, गोवा पुलिस ने UD केस दर्ज किया

सोनाली फोगाट का मंगलवार 23 अगस्त को गोवा में निधन हो गया। अंजुना पुलिस ने अप्राकृतिक मौत (UD) का मामला दर्ज किया है। sonali phogat goa police ud case postmortem

पणजी, 23 अगस्त : सोनाली फोगाट का 23 अगस्त को गोवा में निधन हो गया। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ है। हालांकि, गोवा की अंजुना पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है। सोनाली फोगाट ने 23 अगस्त को अंतिम सांस ली लेकिन उनकी बहन ने साजिश का आरोप लगाया था, उन्होंने कहा, सोनाली को खाना खाने के बाद बेचैनी महसूस हुई। गोवा की अंजुना पुलिस ने अप्राकृतिक मौत (Unnatural Death) का मामला दर्ज किया है।

sonali phogat goa police ud

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सोनाली फोगाट 22 अगस्त को गोवा आई थीं। अंजुना के एक होटल में ठहरीं सोनाली 23 अगस्त को सुबह, होटल में असहज महसूस करने लगीं। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने सोनाली को मृत घोषित कर दिया गया।

संबंधित गवाहों के आगे बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अंजुना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए डॉक्टरों का एक पैनल नियुक्त करने के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज में फोरेंसिक मेडिसिन विभाग को पत्र लिखा। रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाली फोगाट का ऑटोप्सी बुधवार 24 अगस्त को किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बता दें कि सोनाली फोगाट को आखिरी बार बिग बॉस 14 में देखा गया था। वाइल्डकार्ड प्रतियोगी के रूप में सोनाली की एंट्री हुई और घर-घर में उन्हें अपार लोकप्रियता मिली। सोनाली की एक बेटी भी है जो उनके बेहद करीब थीं। सोनाली फोगाट ने 2016 में टीवी सीरीज 'एक मां जो लाखों के लिए बनी अम्मा' (Ek Maa Jo Laakhon Ke Liye Bani Amma) के साथ अभिनय करियर की शुरुआत की।

सोनाली एक हरियाणवी फिल्म, छोरियां छोरों स कम नहीं होतीं (Chhoriyan Chhoron S Kam Nahi Hoti) में भी दिखाई दीं। सोनली कई पंजाबी और हरियाणवी संगीत वीडियो का हिस्सा भी रही हैं। उन्हें आखिरी बार एक वेब सीरीज़, द स्टोरी ऑफ़ बदमाशगढ़ (2019) में देखा गया था। सोनाली टिकटॉक पर भी काफी पॉपुलर थीं।

दिसंबर 2016 में, पति संजय फोगाट को खोने वाली सोनाली फोगाट की बेटी का नाम यशोधरा फोगाट है। उनके पति की मौत 42 साल की उम्र में उनके फार्महाउस में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+