बाल्ड लुक में सोनाली बेंद्रे की एक और तस्वीर आई सामने, कर रही हैं ये जरूरी काम
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे पिछले दो महीने से न्यूयॉर्क में मेटास्टैटिक कैंसर का इलाज करा रही हैं। कैंसर के इलाज के साथ-साथ सोनाली सोशल मीडिया के जरिये कैंसर के खिलाफ अपनी लड़ाई भी लोगों से शेयर कर रही हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे पिछले दो महीने से न्यूयॉर्क में मेटास्टैटिक कैंसर का इलाज करा रही हैं। कैंसर के इलाज के साथ-साथ सोनाली सोशल मीडिया के जरिये कैंसर के खिलाफ अपनी लड़ाई भी लोगों से शेयर कर रही हैं। अपने नए लुक में वीडियो शेयर करने के बाद सोनाली ने एक नई तस्वीर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

किताबें पढ़कर समय बिता रही हैं सोनाली
कैंसर से जंग लड़ रहीं एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे किताबें पढ़कर अपना समय बिता रही हैं। उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में सोनाली किताब 'A Gentleman In Moscow' पढ़ती नजर आ रही हैं। उन्होंने फोटो के साथ लिखा, 'आज रीड अ बुक डे है और सोनाली बुक क्लब के लिए अपनी किताब अनाउंस करने से बेहतर आज क्या होगा। 'A Gentleman In Moscow' एक हिस्टोरिकल फिक्शन है जो रूस में आधारित है। मैं इसे पढ़ने का इंतजार नहीं कर सकती।'
कीमोथेरेपी के कारण हुईं बाल्ड
इस फोटो में सोनाली ने विग नहीं पहनी है और वो बाल्ड लुक में नजर आ रही हैं। इससे कुछ दिन पहले ही उन्होंने एक वीडियो शेयर कर अपने नए लुक से फैंस को रूबरू कराया था। कैंसर के इलाज के लिए उनकी कीमोथेरेपी चल रही है जिसके कारण वो गंजी हो गई हैं। इसलिए उन्होंने एक हेयरस्टाइलिस्ट से विग तैयार करवाई है।

प्रियंका ने ऐसे की सोनाली की मदद
सोनाली ने विग पहने तस्वीर और वीडियो शेयर किया था और उसके साथ एक पॉवरफुल मैसेज भी लिखा था। उन्होंने एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का भी धन्यवाद दिया। सोनाली ने प्रियंका चोपड़ा को हेयरस्टाइलिस्ट से मिलाने के लिए उनका धन्यवाद किया, जिन्होंने उनका नया लुक तैयार किया है। सोनाली ने 4 जुलाई को कैंसर होने की बात फैंस से शेयर की थी। वो तभी से न्यूॉयॉर्क में इलाज करा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications