सोना मोहापात्रा ने कंगना रनौत के हक में आए कोर्ट के फैसले की सराहना, सरकारी तंत्र के खिलाफ उगली आग

सोना मोहापात्रा ने कंगना रनौत के हक में आए कोर्ट के फैसले की सराहना, सरकारी तंत्र के खिलाफ उगली आग

मुंबई। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कंगना रनौत के मुंबई आफिस के एक हिस्से को गिराने को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीएमसी को फटकार लगाई और बीएमसी को ये भी आदेश दिया कि कंगना को उनके नुकसान का मुआवजा दें। कंगना ने बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले पर खुशी जताऔर ट्वीट कर लिखा ये उनकी निजी जीत नहीं है बल्कि लोकतंत्र की जीत है। वहीं कंगना को मिली इस जीत पर सिंगर सोना मोहापात्रा ने प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है।

सोना मोहापात्रा ने बीएमसी की कार्रवाई को बताया सत्‍ता का दुरुपयोग

सोना मोहापात्रा ने बीएमसी की कार्रवाई को बताया सत्‍ता का दुरुपयोग

सोना मोहापात्रा ने कंगना रनौत के पक्ष में अदालत के फैसले की सराहना की। सोना ने कंगना रनौत के कार्यालय के बीएमसी को विध्वंस किया जाने को सत्‍ता का दुरुपयोग बताया। उन्‍होंने कहा बृहद मुंबई नगर निगम का कंगना रनौत के कार्यालय को ध्वस्त करना 'कानूनी दुर्भावना' का मामला था। गायिका सोना मोहापात्रा ने इसे प्रतिशोधी और दुर्भावनापूर्ण 'कार्रवाई बताया। सोना महापात्रा ने लिखा "हाँ यह कार्रवाई सत्ता का एक नितांत दुरुपयोग थी, प्रतिशोधी, दुर्भावनापूर्ण था। उन्‍होंने बॉम्बे उच्च न्यायालय का फैसला सराहनीय है।

बॉम्‍बे हाईकोर्ट ने कंगना के पक्ष में किया ये फैसला

बॉम्‍बे हाईकोर्ट ने कंगना के पक्ष में किया ये फैसला

बता दें बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने 9 सितंबर को कंगना के पाली हिल स्थित बंगले में बने ऑफिस के कई हिस्सों को अवैध बताते हुए तोड़ दिया था। कंगना ने बीएमसी की कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसी याचिका पर शुक्रवार को जस्टिस एसजे कैथावाला और आरआई छागला की बेंच ने फैसला सुनाया है। कोर्ट का कहना है कि बीएमएसी ने खराब नीयत से यह कदम उठाया था और कंगना का दफ्तर गलत इरादे से तबाह किया गया। कोर्ट ने यह भी कहा कि यह नागरिकों के आधिकार के भी विरुद्ध था।

 कंगना के क्लास पर कमेंट पर फराह खान को सोना ने दिया था करारा जबाव

कंगना के क्लास पर कमेंट पर फराह खान को सोना ने दिया था करारा जबाव

बता दें कंगना रनौत ने बीएमसी द्वारा उनका मुंबई आफिस ढहाए जाने के बाद वीडियो जारी कर महाराष्‍ट्र सीएम उद्धव ठाकरे पर जमकर गुस्‍सा निकाला था। इसके बाद कंगना रनौत और शिवसेना के बीच जब जुबानी जंग छिड़ी हुई थी तब सुजैन खान की बहन और ज्वैलरी डिजाइनर फराह खान अली ने कंगना रनौत की 'क्लास' को लेकर कमेंट किया जिसका करारा जवाब गायिका सोना मोहपात्रा ने दिया था। फराह खान ने कहा था कंगना को सीएम उद्धव के लिए तू और 'तुझे क्या लगता है? जैसे शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए था। जिस पर सोना मोहपात्रा ने कंगना का समर्थन करते हुए फराह खान अली को करारा जवाब दिया था उन्‍होंने लिखा था 'वाकई अब यह किसी को ज्यादा चिंता है? 'क्लास', 'शालीनता' और बोलने का तरीका? मुंबई में यह हाल फिलहाल का सबसे दुर्भाग्यपूर्ण कदम है कि कंगना के घर में घुसकर उसे तोड़ दिया जाता है। राज्य द्वारा मशीनरी का खुला दुरुपयोग है। एक के खिलाफ ठगी है। यह हमें असुरक्षित महसूस कराता है।'

महिलाओं के मुद्दों पर बोलती रही हैं सोना मोहापात्रा

महिलाओं के मुद्दों पर बोलती रही हैं सोना मोहापात्रा

सिंगर सोना मोहापात्रा महिलाओं के मुद्दों पर काफी मुखर रही हैं। मीटू अभियान के दौरान भी उन्होंने काफी मुखरता से अपनी बात रखी थी और एक एक्‍टर पर गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं जब कुछ दिनों पहले एक्टर मुकेश खन्ना ने जब कहा था कि औरतों को घरों का ही काम करना चाहिए तो सोना ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि दुखी करने वाली सच्चाई यही है कि यहां हमारे चारों ओर ऐसे पिछड़े विचार और सोच वाले लोग पर्याप्त मात्रा में हैं। ये लोग सिर्फ महिलाओं का शोषण करना जानते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+