कैलाश खेर पर सोना महापात्रा ने लगाया अश्लीलता का आरोप बोलीं, मेरी जांघ पर हाथ रखकर बोला तुम कितनी खूबसूरत हो
Recommended Video

नई दिल्ली। बॉलीवुड में मी टू अभियान के तहत कई बड़े-बड़े सितारों पर यौन शोषण के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में जिस तरह से महिला पत्रकार ने गायक कैलाश खेर पर उनके साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था, उसके बाद जानी मानी गायिका सोना महापात्रा ने भी कैलाश खेर पर संगीन आरोप लगाया है। सोना ने सोशल मीडिया के जरिए कैलाश खेर पर आरोप लगाते हुए कहा कि कैलाश ने उनकी जांघ पर हाथ रखते हुए कहा था कि तुम बहुत खूबसूरत हो।

मेरी जांघ पर रखा हाथ
ट्विटर के जरिए कैलाश खेर के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करते हुए सोना ने कहा कि जब मैं एक कॉन्सर्ट के बारे में बात करने के लिए कैलाश से एक कैफे में मिली तो उन्होंने बात खत्म होने के बाद उन्होंने मेरी जांघ पर हाथ रखते हुए कहा था कि तुम बेहद खूबसूरत हो, अच्छा हुआ तुम्हारी शादी किसी एक्टर के साथ नहीं बल्कि गायक के साथ हुई है। कैलाश खेर की इस हरकत के बाद सोना तुरंत वहां से चली गईं। यही नहीं कैलाश खेर के ट्विटर पर उनके खुद के परिचय पर भी सोना महापात्रा ने जमकर निशाना साधा है।

कैलाश को सुनाई खरी-खोटी
सोना महापात्रा ने कहा कि यह आदमी खुद के बारे में लिखता है कि अड़ियल बैरागी हूं, जिद्दी अनुरागी हूं, लेकिन इसके पीछे की हकीकत कुछ और है। सोना ने कहा कि जब वह ढाका में एक कार्यक्रम के लिए पहुंची थीं तो कैलाश उन्हें लगातार फोन कर रहा था, लेकिन मैंने उसका फोन नहीं उठाया। आपको बता दें कि इससे पहले महिला पत्रकार ने भी आरोप लगायाा था कि कैलाश खेर ने उसकी जांघ पर हाथ फेरा था और उसके साथ अश्लील हरकत की थी।

मी टू अभियान की शुरुआत
आपको बता दें कि फिल्म अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने जिस तरह से नाना पाटेकर के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया था, उसके बाद बॉलीवुड में मी टू अभियान की शुरुआत हो गई है, एक के बाद एक कई बड़े सितारों पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। इसकी चपेट में अब ना सिर्फ फिल्म अभिनेता बल्कि केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर भी आ गए हैं। उनपर अबतक सात महिला पत्रकारों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। जिसके बाद लगातार उनपर इस्तीफे का दबाव बढ़ रहा है।
इसे भी पढ़ें- फिल्म अभिनेता प्रतीक बब्बर ने तेज रफ्तार कार से बाइक को मारी टक्कर, केस दर्ज, मेडिकल टेस्ट से किया इनकार












Click it and Unblock the Notifications